विदेश की खबरें | भारतीय व्यक्ति ने अमेरिका में टेलीमार्केटिंग घोटाले में दोष स्वीकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में एक भारतीय नागरिक ने सात बुजुर्गों से करीब छह लाख डॉलर का गबन करने की कोशिश करने के लिए भारत में एक टेलीमार्केटिंग योजना के तहत एकत्र की गई जानकारी के इस्तेमाल का आरोप स्वीकार किया।

वाशिंगटन, 16 सितंबर अमेरिका में एक भारतीय नागरिक ने सात बुजुर्गों से करीब छह लाख डॉलर का गबन करने की कोशिश करने के लिए भारत में एक टेलीमार्केटिंग योजना के तहत एकत्र की गई जानकारी के इस्तेमाल का आरोप स्वीकार किया।

चिराग सचदेवा (30) को विमान से भारत से आने के बाद बोस्टन में उतरने पर 16 फरवरी को एफबीआई एजेंटों ने गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़े | Russia to Supply Sputnik-V Vaccine to Dr. Reddy’s Laboratories: कोरोना संकट के बीच अच्छी खबर, भारत की कंपनी डॉक्टर रेड्डी लैब को मिलेगी रूस में विकसित कोरोना वैक्सीन.

अमेरिकी न्याय मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि सचदेवा ने अमेरिकी जिला अदालत के मुख्य न्यायाधीश जॉन जे मैक्कोनल जूनियर के सामने स्वीकार किया कि उसने अमेरिका में 65 साल से अधिक आयु के पीड़ितों के बैंक खातों से धन का गबन करने की कोशिश की। इसके लिए उसने भारत की एक टेलीमार्केटिंग योजना के तहत हासिल की गई उनकी निजी और बैंक संबंधी सूचना का इस्तेमाल किया।

उसने बताया कि योजना को लागू करते समय भारत में कॉल सेंटर संचालकों ने सीधे पीड़ितों से और उनके कम्प्यूटरों से निजी एवं बैंक संबंधी जानकारी एकत्र की थी।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: कोरोना वैक्सीन को लेकर चीन-UAE से आई अच्छी खबर, तीसरे चरण के ट्रायल में दिखे सकारात्मक परिणाम.

सचदेवा ने स्वीकार किया कि उसने बाद में पीड़ितों के बैंक खातों से धन के गबन के लिए इस जानकारी का इस्तेमाल करने की कोशिश की।

इस मामले में सचदेवा को आठ दिसंबर को सजा सुनाई जाएगी। सचदेवा को अधिकतम 20 साल कारावास, रिहाई के बाद तीन साल तक उस पर नजर रखने और 2,50,000 डॉलर जुर्माने की सजा सुनाई जा सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज