विदेश की खबरें | वर्ष 2019-2020 में ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता हासिल करने में भारतीय सबसे आगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वर्ष 2019-2020 के दौरान 38,000 भारतीयों ने ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता हासिल की।

मेलबर्न, 29 जुलाई वर्ष 2019-2020 के दौरान 38,000 भारतीयों ने ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता हासिल की।

यह संख्या पिछले साल भारतीयों को मिली ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता से 60 प्रतिशत अधिक है और ऑस्ट्रेलिया में किसी अन्य देश के लोगों को मिली नागरिकता की सर्वाधिक संख्या है।

यह भी पढ़े | भारत में कोरोना वैक्सीन की इतनी हो सकती है कीमत, ग्लोबल वैक्सीन अलायंस ने कही ये बड़ी बात.

वर्ष 2019-2020 में जिन दो लाख से अधिक लोगों को ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता मिली उनमें से 38,209 भारतीय हैं।

इसके अलावा 25,011 ब्रिटिश, 14,764 चीनी और 8,821 पाकिस्तानी लोगों को ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता हासिल हुई।

यह भी पढ़े | चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विमान शंघाई के नजदीक पहुंचे.

ऑस्ट्रेलिया के आव्रजन, नागरिकता, प्रवासी सेवा और बहुसांस्कृतिक मामलों के कार्यवाहक मंत्री एलन टुडगे ने कहा कि देश के एक सामाजिक रूप से संयुक्त, बहुसांस्कृतिक राष्ट्र के रूप में उभरने में नागरिकता की अहम भूमिका है।

टुडगे ने कहा, “ऑस्ट्रेलियाई नागरिक होने का अर्थ यहां रहने और काम करने से कहीं अधिक है। इसका अर्थ हमारे राष्ट्र, लोगों और मूल्यों के प्रति संकल्पित होना है। जब कोई नागरिक बनता है तब वह ऑस्ट्रेलिया के अधिकारों, स्वतंत्रता, कानून और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेता है। हमारे सफल बहुसांस्कृतिक राष्ट्र में समाहित होने की हमारी अपनी इच्छा जताता है।”

टुडगे ने एक वक्तव्य में कहा, “ऑस्ट्रेलियाई नागरिक होना बड़े सौभाग्य की बात है जिससे अधिकार और कर्तव्य दोनों का भान होता है। मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।”

कोविड-19 महामारी को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने ऑनलाइन समारोह आयोजित किए थे जिनमें 60,000 से अधिक लोगों को नागरिकता दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\