मुंबई, 18 जून निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आदित्य पुरी का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था "बहुत तेजी से" वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक वृद्धि दर को कोरोना वायरस महामारी से पहले के स्तर पर वापस लाना आवश्यक है।
पुरी ने इस महीने की शुरुआत में बैंक के कर्मचारियों को एक ई-मेल में कहा कि एचडीएफसी बैंक कोरोना वायरस महामारी से "मजबूत तरीके से" उभर कर सामने आयेगा।
यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.
उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2020-21 में अर्थव्यवस्था में व्यापक रूप से गिरावट आने के अनुमान हैं। कुछ विश्लेषकों ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में पांच प्रतिशत की गिरावट आने की आशंका व्यक्त की है।
एचडीएफसी बैंक के संस्थापक एवं 25 वर्ष से सीईओ पुरी ने कहा, "कोविड संकट एक स्वास्थ्य संकट है, जिसने आपूर्ति को समाप्त कर दिया है और समय के साथ मांग पर भी इसका असर हुआ है। हालांकि, मुझे भारत के भविष्य और यहां तक कि एचडीएफसी बैंक के उज्जवल भविष्य पर भरोसा है। जीडीपी और देश बहुत तेजी से वापसी करेंगे।"
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को कोरोना संकट से हुआ बड़ा नुकसान, डीए-डीआर पर बढ़ी चिंता.
उन्होंने कहा कि अच्छी रणनीति, तकनीक, पूंजी, तरलता और एक प्रेरित टीम के साथ कंपनियां संकट के बाद विजेता बनकर उभरेंगी। उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि हम कोविड संकट से इस तरह से निकलेंगे कि बाजार में किसी भी पहले समय की तुलना में अधिक मजबूत होंगे।’’
पुरी ने यह भी कहा कि एचडीएफसी बैंक उन कुछ कंपनियों में से एक है, जिसने इन कठिन समय में बोनस, वेतन वृद्धि और वेतन को बनाये रखा है।
पुरी अक्टूबर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY