देश की खबरें | भारतीय सेना रूस में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भाग लेगी

नयी दिल्ली, एक सितंबर भारतीय सेना शुक्रवार से रूस के निजनी में शुरू होने वाले दो सप्ताह के बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भाग लेगी जिसका उद्देश्य आतंकवाद विरोधी सहयोग को बढ़ावा देना है।

अधिकारियों ने कहा कि 12 से अधिक देश ‘जपड़’ अभ्यास में हिस्सा लेंगे, जो मुख्य रूप से आतंकवाद विरोधी अभियानों पर केंद्रित होगा। चीन और पाकिस्तान के भी पर्यवेक्षकों के रूप में अभ्यास में भाग लेने की उम्मीद है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सेना के 200 जवानों की एक टुकड़ी तीन से 16 सितंबर तक होने वाले अभ्यास में भाग लेगी। उसने कहा कि इस अभ्यास के जरिये मुख्य रूप से आतंकवादियों के खिलाफ अभियानों पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा।

इस बीच भारतीय और कजाख सेनाओं ने बुधवार को 13 दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू किया।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भारत-कजाखस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘काजिंद-21’ आज कजाखस्तान के नोड आइशा बीबी में शुरू हुआ।’’

भारतीय सेना की बिहार रेजीमेंट के कुल 90 जवान इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)