देश की खबरें | भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय सेना ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के माच्छिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 31 जुलाई भारतीय सेना ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के माच्छिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने कहा कि कुपवाड़ा जिले में तैनात चौकन्ने सैनिकों नियंत्रण रेखा के साथ भारतीय सीमा में 600 मीटर भीतर संदिग्ध गतिविधि दिखी।
यह भी पढ़े | स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के ग्रैंड फिनाले को पीएम मोदी शनिवार को करेंगे संबोधित, ट्वीट कर कही ये बात.
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को रोकने की कोशिश की गई जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई।
प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआती तलाश में खून के निशान पाये गए।
उन्होंने बताया कि मौके से तीन एके राइफल, एक स्नाइपर राइफल, आठ ग्रेनेड और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई।
आखिरी सूचना मिलने तक तलाशी अभियान जारी था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2020 09:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

