देश की खबरें | भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में तैनात सैनिकों के लिए आवास की व्यवस्था की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लेह, 18 नवंबर भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में तैनात सभी सैनिकों के लिए आवास की पूरी व्यवस्था कर ली है ताकि कड़ाके की ठंड में उनकी अभियान क्षमता यथावत बनी रहे।

भारतीय सेना ने बुधवार को बताया कि तमाम सुविधाओं से युक्त परंपरागत स्मार्ट कैंप के अलावा बिजली, पानी, जगह को गर्म रखने की सुविधा, स्वास्थ्य और स्वच्छता सुविधाओं से युक्त अत्याधुनिक आवासीय सुविधा की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़े | AK Antony Tests Positive For COVID-19: भारत के पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, AIIMS में हुए भर्ती.

उसने कहा, ‘‘अग्रिम पंक्ति में तैनात सैनिकों को तैनाती की रणनीतिक जरुरतों के मद्देनजर गर्म रहने वाले तंबूओं (टेंट) में रखा गया है। असके अलावा किसी भी प्रकार की आपात जरूरत के लिए असैन्य निर्माण भी किया गया है।

बयान के अनुसार, पूर्वी लद्दाख में तापमान शून्य से 30-40 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिरता है और नवंबर के बाद वहां 40 फुट तक बर्फ गिरती है। इसके अलावा, कुछ समय के लिए वहां तक का सड़क मार्ग अवरुद्ध हो जाता है।

यह भी पढ़े | Bell Business Affected by COVID-19: कोरोना संकट के चलते मेले, त्योहारों आदि पर लगी पाबंदियों से यूपी के अलीगढ में घंटियों का व्यापार प्रभावित, फैक्ट्री मालिक ने कहा-काफी फंसा हुआ महसूस कर रहा हूं.

सेना ने बताया, ‘‘कड़ाके की ठंड में वहां तैनात सैनिकों की अभियान क्षमता को बनाए रखने के लिए भारतीय सेना ने सेक्टर में मौजूद सभी सैनिकों के आवास की व्यवस्था कर दी है।

पूर्वी लद्दाख में मई से ही भारत और चीन के बीच सैन्य गतिरोध की स्थिति है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)