भारतीय-अमेरिकियों ने वाशिंगटन में चीनी दूतावास के समक्ष किया प्रदर्शन

वाशिंगटन में भारतीय-अमेरिकियों के एक समूह ने भारत के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास चीन के आक्रामक व्यवहार के खिलाफ यहां चीनी दूतावास के सामने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने चीन विरोधी बैनर दिखाए और चीनी साम्यवाद: हाय हाय जैसे नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों ने रविवार को कहा चीनी वायरस ने दुनियाभर में लाखों लोगों की जान ले ली और वैश्विक अर्थव्यवस्था थम गई.

भारतीय-अमेरिकी (Photo Credits: Twitter)

अमेरिका, 20 जुलाई: वाशिंगटन में भारतीय-अमेरिकियों के एक समूह ने भारत के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास चीन के आक्रामक व्यवहार के खिलाफ यहां चीनी दूतावास के सामने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने चीन विरोधी बैनर दिखाए और चीनी साम्यवाद: हाय हाय जैसे नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों ने रविवार को कहा, "चीनी वायरस ने दुनियाभर में लाखों लोगों की जान ले ली और वैश्विक अर्थव्यवस्था थम गई."

भारतीय-अमेरिकी मनोज श्रीनालियम ने कहा, "जब दुनिया का ध्यान कोविड-19 से निपटने पर केंद्रित है, ऐसे में बिना उकसावे के चीन की आक्रामकता, जमीन हथियाने की कोशिश और लद्दाख में भारतीय जमीन पर भारतीयों की हत्या की हम निंदा करते हैं."

यह भी पढ़ें: भारतीय अमेरिकी शख्स लगातार पांचवी बार GOP सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि निर्वाचित

एक अन्य भारतीय-अमेरिकी महिंद्र सपा ने कहा कि पिछले कुछ दशकों से चीन, भारत और अन्य छोटे देशों को परेशान कर रहा है. इस प्रदर्शन में मैरीलैंड, वर्जीनिया और वाशिंगटन डीसी के भारतीय-अमेरिकी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठनों ने भी हिस्सा लिया. उल्लेखनीय है कि 15 जून की रात कई घंटों तक गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने यूएसए को हराया, अंक तालिका में टॉप पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs United States of America, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से दी शिकस्त, मोहम्मद सिराज ने चटकाए तीन विकेट; यहां देखें IND बनाम USA मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए के सामने रखा 162 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\