एजेंसी न्यूज

भारतीय-अमेरिकी लोगों के समर्थन के लिए आभारी हैं राष्ट्रपति ट्रंप: व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के लोगों और भारतीय-अमेरिकियों से मिल रहे व्यापक समर्थन के लिए उनके बहुत आभारी हैं. व्हाइट हाउस ने उस सर्वेक्षण के जवाब में यह टिप्पणी की है. मैथ्यूज ने पीटीआई को बताया राष्ट्रपति ट्रंप भारत के लोगों और अमेरिका में लाखों भारतीय-अमेरिकियों से मिले व्यापक समर्थन के लिए काफी आभारी हैं.

भारतीय-अमेरिकी लोगों के समर्थन के लिए आभारी हैं राष्ट्रपति ट्रंप: व्हाइट हाउस
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credit-IANS)

वाशिंगटन, 27 जून: व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) भारत के लोगों और भारतीय-अमेरिकियों (India-America) से मिल रहे व्यापक समर्थन के लिए उनके बहुत आभारी हैं. व्हाइट हाउस ने उस सर्वेक्षण के जवाब में यह टिप्पणी की है जिसमें संकेत मिले हैं कि अमेरिका के कुछ अहम राज्यों में भारतीय समुदाय के 50 प्रतिशत से अधिक सदस्य नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के पक्ष में जा रहे हैं.

व्हाइट हाउस की उप प्रेस सचिव सारा मैथ्यूज ने हाल के सर्वेक्षण के नतीजों पर सवाल का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की. आम तौर पर डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए वोट करने वाले भारतीय-अमेरिकी तीन नवंबर के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के ट्रंप के पक्ष में जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अमेरिका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट को Snapchat ने बूस्ट करना किया बंद, कहा- राष्ट्रपति जातीय हिंसा उकसाते हैं

मैथ्यूज ने पीटीआई को बताया, "राष्ट्रपति ट्रंप भारत के लोगों और अमेरिका में लाखों भारतीय-अमेरिकियों से मिले व्यापक समर्थन के लिए काफी आभारी हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2020 12:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).