देश की खबरें | भारत ने चार दिन के भीतर दूसरी बार ‘क्यूआरएसएएम’ का सफल परीक्षण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने चार दिन के भीतर दूसरी बार मंगलवार को त्वरित प्रतिक्रिया वाली सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (क्यूआरएसएएम) प्रणाली का सफल परीक्षण किया जिसने हवाई लक्ष्य पर सटीक निशाना साधकर इसे नष्ट कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बालासोर (ओडिशा), 17 नवंबर भारत ने चार दिन के भीतर दूसरी बार मंगलवार को त्वरित प्रतिक्रिया वाली सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (क्यूआरएसएएम) प्रणाली का सफल परीक्षण किया जिसने हवाई लक्ष्य पर सटीक निशाना साधकर इसे नष्ट कर दिया।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) से अपराह्न लगभग 3.42 बजे किया गया।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र दिवाली 2020 बंपर लॉटरी के परिणाम घोषित, lottery.maharashtra.gov.in पर चेक करें विनर लिस्ट.

उन्होंने कहा कि परीक्षण में मानवरहित हवाई लक्ष्य पर निशाना साधा गया।

आईटीआर के एक बयान में कहा गया कि रडारों ने लक्ष्य का काफी दूर से पता लगा लिया और मिशन कंप्यूटर द्वारा स्वचालित ढंग से मिसाइल दागे जाने तक इसपर नजर रखी। रडार डेटा लिंक के माध्यम से निरंतर निर्देशन उपलब्ध कराया गया।

यह भी पढ़े | आर्थिक संकट से जूझ रहे लक्ष्मी विलास बैंक पर केंद्र सरकार ने लगाया प्रतिबंध, बैंक से ग्राहक 16 दिसंबर तक सिर्फ ₹25000 रुपये ही निकाल सकेंगे.

बयान में कहा गया कि क्यूआरएसएएम प्रणाली में स्वदेश में विकसित उपप्रणालियों का इस्तेमाल हुआ है। परीक्षण के सभी मानक पूरी तरह प्राप्त कर लिए गए और यह सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।

पहली क्यूआरएसएएम प्रणाली का परीक्षण 13 नवंबर को किया गया था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्यूआरएसएएम के सफल परीक्षण पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों को बधाई दी।

डीआरडीओ के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी ने दूसरे सफल परीक्षण के लिए क्यूआरएसएएम परियोजना पर काम करने वाली पूरी टीम को बधाई दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी