देश की खबरें | भारत ने हाइपरसोनिक प्रौद्योगिकी निदर्शक यान का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात सितंबर भारत ने स्वदेश में विकसित ‘हाइपरसोनिक प्रौद्योगिकी निदर्शक यान’ (एचएसटीडीवी) का सोमवार को सफल प्रायोगिक उड़ान परीक्षण किया जिससे भविष्य में लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल प्रणाली और हवाई रक्षा प्रणाली को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Rajasthan Panchayat Election 2020: राजस्थान में 27 जिलों में 3848 पदों के लिए 28 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चार चरणों डाले जाएंगे वोट, आचार संहिता लागू.

एचएसटीडीवी को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है जो हाइपरसोनिक प्रणोदन प्रौद्योगिकी पर आधारित है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एचएसटीडीवी की सफल प्रायोगिक उड़ान पर डीआरडीओ को बधाई दी और इसे एक ‘‘महत्वपूर्ण उपलब्धि’’ करार दिया।

यह भी पढ़े | Odisha: ओडिशा में सुबह 10:30 बजे से रात के 10:30 बजे तक खुली रहेंगी शराब की दुकानें, कंटेनमेंट जोन कोई बदलाव नहीं.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आत्मनिर्भर भारत की प्रधानमंत्री की परिकल्पना की दिशा में इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर मैं डीआरडीओ को बधाई देता हूं। मैंने परियोजना से जुड़े वैज्ञानिकों से बात की और उन्हें इस महान उपलब्धि पर बधाई दी।’’

डीआरडीओ के एक अधिकारी ने कहा कि एचएसटीडीवी की सफल प्रायोगिक उड़ान के साथ भारत ने अत्यधिक जटिल प्रौद्योगिकी को प्राप्त करने में अपनी सामर्थ्य का प्रदर्शन किया है जो घरेलू रक्षा उद्योग के साथ भागीदारी में अगली पीढ़ी के हाइपरसोनिक यान निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)