बालासोर, पांच अक्टूबर भारत ने ओडिशा अपतटीय क्षेत्र स्थित एक परीक्षण केंद्र से सोमवार को देश में विकसित ‘सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो’ (स्मार्ट) प्रणाली का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि परीक्षण पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट पर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया जिसे पूर्व में व्हीलर द्वीप कहा जाता था।
यह भी पढ़े | Rape in Gurugram: गुरुग्राम में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज.
उन्होंने कहा कि परीक्षण सफल रहा और सभी मानक प्राप्त कर लिए गए।
‘स्मार्ट’ प्रणाली पनडुब्बी विध्वंसक अभियानों के लिए हल्के वजन की टॉरपीडो प्रणाली है।
आधिकारिक बयान में कहा गया कि परीक्षण और प्रदर्शन पनडुब्बी रोधी क्षमता स्थापित करने में काफी महत्वपूर्ण है।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक अधिकारी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस परीक्षण के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को बधाई दी जो पनडुब्बी रोधी युद्ध कौशल में एक बड़ी उपलब्धि है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY