Rape in Gurugram: गुरुग्राम में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
गुरुग्राम (Gurugram) के सेक्टर-45 में पड़ोसी ने 15 साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म (Rape) किया. पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी.पीड़िता के घरवालों का कहना है कि लड़की शनिवार-रविवार की रात जब शौच के लिए बाहर गई थी, तब आरोपी 24 वर्षीय बबलू शेख (Babloo Shaikh) ने उसे पकड़कर जबरन अपने कमरे में ले गया.
गुरुग्राम: गुरुग्राम (Gurugram) के सेक्टर-45 में पड़ोसी ने 15 साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म (Rape) किया. पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी.पीड़िता के घरवालों का कहना है कि लड़की शनिवार-रविवार की रात जब शौच के लिए बाहर गई थी, तब आरोपी 24 वर्षीय बबलू शेख (Babloo Shaikh) ने उसे पकड़कर जबरन अपने कमरे में ले गया.
पुलिस ने कहा, "जब लड़की के माता-पिता घर में सो रहे थे, तब देर रात आरोपी लड़की को जबरन भगा ले गया."गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, "पीड़िता के घरवालों ने रविवार को शिकायत दर्ज कराई. यह भी पढ़े: Balrampur Gangrape Case: हाथरस के बाद बलरामपुर पहुंचे अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और ADG प्रशांत कुमार, गैंगरेप पीड़िता के परिवार को दिलाया न्याय का भरोसा
जिसके आधार पर आईपीसी की धारा 376 और पास्को अधिनियम के तहत सेक्टर-40 पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. पड़ोसी और लड़की के परिवार वाले पेशे से मजदूर हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2020 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

