India Pakistan War: पाकिस्तान से तनाव कम करने के लिए भारत को पहला कदम उठाना चाहिए; महबूबा मुफ्ती
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि भारत को उपमहाद्वीप में अपनी नेतृत्वकारी भूमिका का इस्तेमाल करके पाकिस्तान के साथ तनाव कम करने के लिए पहला कदम उठाना चाहिए.
श्रीनगर, 10 मई : पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि भारत को उपमहाद्वीप में अपनी नेतृत्वकारी भूमिका का इस्तेमाल करके पाकिस्तान के साथ तनाव कम करने के लिए पहला कदम उठाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह देश के लिए मजबूती से खड़े होने और यह प्रदर्शित करने का क्षण है कि उसकी असली ताकत उसकी ‘सॉफ्ट पावर’ और शांति के प्रति प्रतिबद्धता में निहित है. मुफ्ती की यह टिप्पणी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर से बात करने और "दोनों पक्षों से तनाव कम करने के तरीके खोजने का आग्रह करने के बाद आई है."
मुफ्ती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "भले ही अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने शुरू में कहा था कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव में एक निश्चित बिंदु से आगे हस्तक्षेप नहीं करेगा, लेकिन स्थिति की गंभीरता के मद्देनजर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अब पाकिस्तानी सेना प्रमुख से संपर्क करके तनाव कम करने का आग्रह किया है." उन्होंने कहा कि "असंगत" अंतरराष्ट्रीय समर्थन पर निर्भर रहने के बजाय, भारत को तनाव कम करने के लिए पहला कदम उठाना चाहिए. यह भी पढ़ें : India Pakistan War: भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने परमाणु हथियार के विकल्प पर विचार से इनकार किया
उन्होंने कहा, “भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और अब एक उभरती हुई शक्ति/तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला, सबसे अधिक आबादी वाला देश भी है, इसलिए उसे ढुलमुल अंतरराष्ट्रीय समर्थन पर निर्भर नहीं रहना चाहिए.” मुफ्ती ने कहा, "इसके बजाय, भारत को उपमहाद्वीप में अपनी नेतृत्वकारी भूमिका का इस्तेमाल करके तनाव कम करने के लिए पहला कदम उठाना चाहिए." मुफ्ती ने कहा, "दुनिया हमें देख रही है. यह भारत के लिए मजबूती से खड़े होने और यह प्रदर्शित करने का समय है कि उसकी असली ताकत परमाणु हथियारों में नहीं, बल्कि उसकी ‘सॉफ्ट पावर’ और शांति के प्रति प्रतिबद्धता में निहित है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

