एजेंसी न्यूज

भारत ने अंडर-19 विश्व कप के लिए उदय के नेतृत्व वाली एशिया कप टीम को बरकरार रखा

उदय सहारन अगले साल दक्षिण अफ्रीका में अंडर-19 विश्व कप में भारत का नेतृत्व करेंगे क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर चयन समिति ने अंडर-19 एशिया कप में भाग ले रही टीम को बरकरार रखने का फैसला किया है।

भारत ने अंडर-19 विश्व कप के लिए उदय के नेतृत्व वाली एशिया कप टीम को बरकरार रखा
बरसपारा क्रिकेट स्टेडियम (Photo Credit: @aritram029/twitter)

मुंबई, 12 दिसंबर उदय सहारन अगले साल दक्षिण अफ्रीका में अंडर-19 विश्व कप में भारत का नेतृत्व करेंगे क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर चयन समिति ने अंडर-19 एशिया कप में भाग ले रही टीम को बरकरार रखने का फैसला किया है।

विश्व कप का आगाज 19 जनवरी से होगा। विश्व कप से पहले भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में तीन देशों की श्रृंखला में भाग लेगी जिसमें तीसरी टीम इंग्लैंड है।

विश्व कप और 29 दिसंबर से शुरु होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए के सौम्य कुमार पांडे टीम के उपकप्तान बने रहेंगे।

बीसीसीआई ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ त्रिकोणीय श्रृंखला के बाद अंडर-19 टीम विश्व कप की तैयारी करेगी।

पांच बार की चैम्पियन भारत को बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका के साथ ग्रुप ए में है। भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 20 जनवरी को ब्लोमफोंटेन में बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। टीम इसके बाद 25 और 28 जनवरी को क्रमश: आयरलैंड और अमेरिका के खिलाफ खेलेगी।

अंडर-19 विश्व कप का फाइनल 11 फरवरी को बेनोनी में खेला जाएगा।

त्रिकोणीय श्रृंखला और अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:

उदय सहारन (कप्तान), सौम्य कुमार पांडे (उप-कप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, धनुष गौड़ा, अविनाश राव (विकेटकीपर), एम अभिषेक, इनेश महाजन (विकेटकीपर), आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी।

ट्रैवलिंग रिजर्व: प्रेम देवकर, अंश गोसाई, मोहम्मद अमान।

गैर ट्रैवलिंग रिजर्व:  दिग्विजय पाटिल, जयंत गोयत, पी विग्नेश, किरण चोरमले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2023 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).