देश की खबरें | भारत एकमात्र देश है, जो लॉकडाउन रणनीति का लाभ नहीं उठाता दिख रहा : चिदंबरम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदबंरम ने देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि भारत एकमात्र देश है जो लॉकडाउन रणनीति का लाभ उठाता नहीं दिख रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदबंरम ने देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि भारत एकमात्र देश है जो लॉकडाउन रणनीति का लाभ उठाता नहीं दिख रहा है।

उन्होंने सितंबर के अंत तक भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या 65 लाख होने का अनुमान जताया।

यह भी पढ़े | India-China Standoff: चीन को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की दो टूक, कहा- भारतीय सैनिक हमेशा से सीमा प्रबंधन के प्रति बहुत जिम्मेदार.

चिदंबरम ने सरकार पर यह हमला देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या 40 लाख के पार पहुंचने पर किया। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार तक कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 31,07,227 हो गई है।

चिदंबरम ने कहा, ‘‘ मैंने 30 सितंबर तक संक्रमितों की संख्या 55 लाख होने का अनुमान जताया था। मैं गलत था। भारत 20 सितंबर तक ही उस आंकड़े पर पहुंच जाएगा और सितंबर के अंत संक्रमितों की संख्या 65 लाख तक पहुंच सकती है।’’

यह भी पढ़े | Pune: सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल के ICU ward में लगी भीषण आग, मौके पर फायर टेंडर की 3 गाड़ियां मौजूद.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत एकमात्र देश है जो लॉकडाउन रणनीति का लाभ उठाता नहीं दिख रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी ने 21 दिनों में कोरोना वायरस को हराने का वादा किया था और उन्हें बताना चाहिए कि क्यों भारत असफल हुआ जबकि अन्य देश सफल होते दिख रहे हैं।’’

एक अन्य ट्वीट में चिदंबरम ने अर्थव्यवस्था की हालत पर वित्त मंत्रालय पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके पास वित्तवर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में अभूतपूर्व नकरात्मक वृद्धि का उत्तर नहीं है।

पूर्व वित्तमंत्री ने कहा, ‘‘लेकिन वह भारत के लोगों को भ्रमित करने और फिर से विकास की रफ्तार पकड़ने के दावे के पुराने खेल के साथ सामने आया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\