देश की खबरें | भारत ऐसा अनूठा संसदीय लोकतंत्र है जहां सवाल करने की अनुमति नहीं है: चिदंबरम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि भारत एक ऐसा अनूठा संसदीय लोकतंत्र है जहां कोई प्रश्न नहीं पूछा जाता है और कोई बहस नहीं होती है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 सितंबर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि भारत एक ऐसा अनूठा संसदीय लोकतंत्र है जहां कोई प्रश्न नहीं पूछा जाता है और कोई बहस नहीं होती है।

लद्दाख में जारी गतिरोध के मुद्दे पर लोकसभा में पार्टी को नहीं बोलने देने के बाद चिदंबरम ने यह टिप्पणी की।

यह भी पढ़े | पंजाब सरकार आवश्यक वस्तु संशोधन कानून को कोर्ट में देगी चुनौती- सीएम अमरिंदर सिंह: 15 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर जारी गतिरोध पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान देने के बाद कांग्रेस को बोलने की अनुमति नहीं दिए जाने से नाराज कांग्रेस के सदस्यों ने लोकसभा वॉकआउट किया और संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एकत्र होकर विरोध-प्रदर्शन किया।

चिदंबरम ने ट्वीट किया, '' आज भारत एक ऐसा अनूठा संसदीय लोकतंत्र है जहां कोई प्रश्न नहीं पूछा जाता सकता है और जहां बहस की अनुमति नहीं है।''

यह भी पढ़े | Corona pandemic: कोरोना संकट की वजह से पाकिस्तान में फंसे 37 भारतीय अटारी-वाघा सीमा से भारत लौटे.

उन्होंने लॉकडाउन के दौरान जान गंवाने वाले प्रवासियों का आंकड़ा उपलब्ध नहीं होने के केंद्र सरकार के बयान पर भी हमला किया।

वरिष्ठ नेता ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, '' आज भारत एक ऐसा अनूठा देश है जहां लंबी दूरी तय करके अपने घरों को जाने वाले प्रवासियों की मौत या घर पहुंचने के बाद हुई उनकी मौत का कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।''

पूर्व वित्त मंत्री ने सरकार को देश की आर्थिक हालात के लिए भी निशाने पर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका