विदेश की खबरें | भारत ने बीजिंग में एससीओ सचिवालय में नयी दिल्ली भवन का उदघाटन किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, 27 जून भारत की अध्यक्षता में अगले महीने होने वाले एससीओ सम्मेलन से पहले मंगलवार को यहां संगठन के मुख्यालय में ‘नयी दिल्ली हॉल’ का उद्घाटन किया गया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इसे “मिनी इंडिया” करार दिया है।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में चीन, रूस, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान शामिल हैं। इसका सचिवालय बीजिंग में स्थित है।

संगठन के छह संस्थापक सदस्यों चीन, रूस, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के भवन पहले से ही मुख्यालय में स्थित हैं, जो इन देशों की संस्कृति और अनूठी विशेषताओं को दर्शाते हैं। भारत ने चार जुलाई से डिजिटल माध्यम से शुरू होने जा रहे एससीओ सम्मेलन से पहले आधिकारिक रूप से ‘नयी दिल्ली हॉल’ का उद्घाटन किया है।

पाकिस्तान को अपना भवन स्थापित करने में थोड़ा समय लग सकता है।

जयशंकर ने वीडियो संदेश में कहा, “मुझे आज एससीओ महासचिव और अन्य प्रतिष्ठित सहयोगियों की गरिमामय उपस्थिति के बीच एससीओ सचिवालय में नयी दिल्ली हॉल का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है। मुझे यह उल्लेख करते हुए विशेष रूप से खुशी हो रही है कि यह भारत की पहली एससीओ अध्यक्षता के तहत किया जा रहा है।”

जयशंकर ने कहा कि ‘द न्यू डेल्ही हॉल’ एससीओ सचिवालय में “मिनी-इंडिया” के समान है और यह भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)