देश की खबरें | भारत-ईयू ने वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी सहयोग पर समझौते का नवीकरण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने अगले पांच वर्षों में सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ाने के लिए अपने समझौते का नवीकरण किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 जुलाई भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने अगले पांच वर्षों में सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ाने के लिए अपने समझौते का नवीकरण किया है।

पिछले सप्ताह 15वें भारत-ईयू सम्मेलन में दोनों पक्ष 2025 तक वैज्ञानिक सहयोग पर एक समझौते का नवीकरण करने पर सहमत हुए थे। सम्मेलन में भारतीय पक्ष से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व किया था।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के चलते बिहार विधानसभा का 3 दिवसीय सत्र 3 अगस्त से पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल में कियाआयोजित जाएगा: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने किया था।

पहले यह समझौता 23 नवम्बर, 2001 में हुआ था और इसके बाद 2007 और 2015 में इसका नवीकरण हुआ।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस ने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र, मुंबई में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने की मांग की.

शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार पिछले पांच वर्षों में, भारत-यूरोपीय संघ अनुसंधान प्रौद्योगिकी विकास परियोजनाओं पर सह-निवेश का स्तर किफायती स्वास्थ्य देखभाल, जल, ऊर्जा, भोजन और पोषण जैसी सामाजिक चुनौतियों को उठाने के लिए बढ़ाया गया है।

बयान के अनुसार सहयोग में जल, हरित परिवहन, ई-गतिशीलता, स्वच्छ ऊर्जा, अर्थव्यवस्था, जैव-अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और आईसीटी पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

बयान में कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन, सतत शहरी विकास, विनिर्माण, उन्नत सामग्री और जैव प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण और महासागर अनुसंधान जैसे अतिरिक्त क्षेत्रों पर भी भविष्य में विचार किया जा सकता हैं।

इसमें कहा गया है कि यूरोपीय संघ और भारत मानव विकास और नवाचार में सबसे आगे हैं।

बयान के अनुसार छात्रों, शोधकर्ताओं और पेशेवरों के बीच आदान-प्रदान में वृद्धि से दोनों पक्षों को लाभ होगा। भारत और यूरोपीय संघ ने प्रतिभा के आदान-प्रदान में एक पारस्परिक रुचि साझा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\