देश की खबरें | भारत अपनी क्षेत्रीय अखंडता की सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध : श्रृंगला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और चीन के बीच सीमा तनाव के बीच विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को जोर दिया कि भारत अपनी क्षेत्रीय अखंडता, संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता के साथ प्रतिबद्ध हैं और इस पर कायम रहेगा ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 4 सितंबर भारत और चीन के बीच सीमा तनाव के बीच विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को जोर दिया कि भारत अपनी क्षेत्रीय अखंडता, संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता के साथ प्रतिबद्ध हैं और इस पर कायम रहेगा ।

श्रृंगला ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि इस ‘संकट’ के कठिन क्षणों में भी भारत, चीन के साथ संवाद और सम्पर्क बनाये हुए हैं ।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता Gourav Vallabh ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- RRB-NTPC व Group D की परीक्षाओं की तिथि की घोषणा अगले लोकसभा चुनाव के पूर्व होगी?.

उन्होंने इंडियन काउंसिल आफ वर्ल्ड अफेयर्स (आईसीडब्ल्यूए) के एक वेबिनार में कहा, ‘‘ महामारी हमें सम्पर्क बनाये रखने से नहीं रोक सका । हमने डिजिटल माध्यम का उपयोग किया, हमने टेलीफोन का उपयोग किया, हमने नई दिल्ली और बीजिंग के बीच सीधे राजनयिक सम्पर्क का उपयोग किया और हम एक दूसरे से इस मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं । ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम अपनी क्षेत्रीय अखंडता, संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता के साथ प्रतिबद्ध हैं और नहीं डिगेंगे । हम दृढ़ और संकल्पबद्ध रहेंगे । इसके साथ ही हम लंबित मुद्दों का बातचीत से समाधान निकालने के लिये तैयार हैं । ’’

यह भी पढ़े | Jalandhar: जालंधर में लुटेरों से भिड़ने वाली 15 साल की बहादुर कुसुम कुमारी को सोशल मीडिया यूजर्स ने गिफ्ट किया लैपटॉप.

कोविड-19 महामारी के बीच भारत को पेश आई चुनौतियों के संदर्भ में विदेश सचिव ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति का भी जिक्र किया ।

श्रृंगला ने कहा, ‘‘ यह कई दशकों में पेश आई सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक है जिसका सामना कर रहे हैं । मैं समझता हूं कि पिछले 40 वर्षो में हमने सीमा पर जीवन के किसी नुकसान का सामना नहीं किया, हमने हाल के वर्षो में इस स्तर के बलों के जमावड़े को नहीं देखा, हमें इस पर ध्यान देना होगा । ’’

गौरतलब है कि भारत और चीन क बीच 15 जून को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हिंसक संघर्ष के बाद स्थिति खराब हुई जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए । इस संघर्ष में चीन की ओर से भी मौतें हुई लेकिन उसने अभी तक ब्यौरा नहीं दिया है। अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, इसमें चीनी पक्ष से 35 मौतें हुई ।

दीपक दीपक उमा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\