जरुरी जानकारी | भारत ने चीन से विटामिन सी की डंपिंग की जांच शुरू की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत ने घरेलू विनिर्माताओं की शिकायत पर चीन से विटामिन सी की डंपिंग की जांच शुरू की है। इसका इस्तेमाल दवा कंपनियों द्वारा दवाओं के उत्पादन में किया जाता है।
नयी दिल्ली, सात सितंबर भारत ने घरेलू विनिर्माताओं की शिकायत पर चीन से विटामिन सी की डंपिंग की जांच शुरू की है। इसका इस्तेमाल दवा कंपनियों द्वारा दवाओं के उत्पादन में किया जाता है।
बजाज हेल्थकेयर लि. ने वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) के समक्ष इस बारे में आवेदन किया है।
यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.
कंपनी ने आरोप लगाया है कि चीन पीपुल्स रिपब्लिक से विटामिन सी की डंपिंग से घरेलू उद्योग प्रभावित हो रहा है। कंपनी ने सरकार से विटामिन सी के आयात पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने का आग्रह किया है।
डीजीटीआर ने कहा कि आवेदक ने प्रथम दृष्टया जो प्रमाण दिए हैं, उनके आधार पर जांच शुरू की गई है।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: डॉक्टर कफील खान कांग्रेस के करीब, पार्टी में हो सकते हैं शामिल.
अपनी जांच में निदेशालय चीन से इस उत्पाद की कथित डंपिंग के प्रभाव का पता लगाएगा। यदि डीजीटीआर को लगता है कि डंप़िंग से घरेलू विनिर्माता प्रभावित हो रहे हैं तो वह डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश करेगा। यदि यह शुल्क लगाया जाता है, तो यह घरेलू उद्योग को हो रहे नुकसान की भरपाई करने के लिए पर्याप्त होगा।
डीजीटीआर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश करता है। वित्त मंत्रालय डंपिंग रोधी शुल्क लगाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)