हिंद-प्रशांत और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा के लिए भारत और अमेरिका के रक्षा अधिकारियों की बैठक
भारत और अमेरिका के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों ने द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी और क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ एक स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत को बनाए रखने के लिए समान सोच वाले भागीदारों के साथ सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा करने के लिए यहां मुलाकात की.
वाशिंगटन, 9 अक्टूबर : भारत और अमेरिका के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों ने द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी और क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ एक स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत को बनाए रखने के लिए समान सोच वाले भागीदारों के साथ सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा करने के लिए यहां मुलाकात की.
पेंटागन ने कहा कि अमेरिका-भारत रक्षा नीति समूह की 16वीं बैठक ने इस साल के अंत में होने वाली महत्वपू्र्ण ‘टू-प्लस-टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता की नींव रखी जिसके साथ ही अमेरिका और भारत द्वारा प्रमुख रक्षा भागीदारी में एक नया अध्याय शुरू किया. यह भी पढ़ें : क्रूज ड्रग्स केस में NCB की बड़ी कार्यवाही, प्रोड्यूसर Imtiyaz Khatri के घर और ऑफिस पर छापेमारी
शुक्रवार को हुई बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा सचिव अजय कुमार और नीति के लिए अवर रक्षा मंत्री कॉलिन कहल ने की.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2021 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

