जरुरी जानकारी | विदेशी निवेश के लिये भारत बेहतर गंतव्य: गडकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को विदेशी निवेश पर उच्च रिटर्न के लिहाज से भारत को बेहतरीन गंतव्य बताया। उन्होंने अमेरिका समेत विभिन्न देशों के निवेशकों से बुनियादी ढांचा, एमएसएमई, बैंक, एनबीएफसी तथा अन्य क्षेत्रों में निवेश कर मोटा लाभांश का लाभ उठाने को कहा।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को विदेशी निवेश पर उच्च रिटर्न के लिहाज से भारत को बेहतरीन गंतव्य बताया। उन्होंने अमेरिका समेत विभिन्न देशों के निवेशकों से बुनियादी ढांचा, एमएसएमई, बैंक, एनबीएफसी तथा अन्य क्षेत्रों में निवेश कर मोटा लाभांश का लाभ उठाने को कहा।

सड़क परिवहन, राजमार्ग और एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) मंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी अस्थायी दौर है और देश को आर्थिक युद्ध जीतने का पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस संकट से पार पाने के लिये कई कदम उठाये हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, कोविड-19 के पीड़ितों को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुए ये आदेश.

अमेरिका-भारत व्यापार परिषद और यूएस चैंबर ऑफ कामर्स द्वारा आयोजित इंडिया आइडियाज शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, ‘‘आपके लिये हवाईअड्डा, सड़क, एमएसएमई, रेलवे, जलमार्ग ओर अन्य क्षेत्रों में निवेश के सुनहारे अवसर हैं...निवेश की काफी संभावना है। अमेरिका के मुकाबले रिटर्न बहुत अच्छा है। मुझे लगता है कि भारतीय स्थिति बेहतर है।’’

मंत्री ने कहा कि आर्थिक सलाहकारों ने 10 लाख करोड़ रुपये के बजट घाटे का अनुमान जताया है और बाजार में नकदी डालने के लिये निवेश समय की जरूरत है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

उन्होंने कहा, ‘‘आप लोगों के एमएसएमई में निवेश के अवसर हैं। आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा...एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) एक और अच्छा अवसर है। आप समुद्री जहाज में निवेश कर सकते हैं क्योंकि देश में काफी संभावना है।’’

गडकरी ने कहा, ‘‘भारत में क्षमता है। यहां बड़ा बाजार है, कुशल कार्यबल हैं और निर्यात बढ़ाने तथा आयात कम करने पर जोर दिया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिये गरीबी उन्मूलन महत्वपूर्ण एजेंडा है। अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिये हमें और रोजगार सृजित करने की जरूरत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\