देश की खबरें | बिजनौर के बसपा सांसद से जुड़े व्यवसायों पर आयकर विभाग की छापेमारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आयकर विभाग ने उत्तरप्रदेश के बिजनौर से बसपा सांसद से जुड़े व्यवसायों पर छापेमारी कर 50 लाख रुपये से अधिक ‘‘अघोषित’’ नकदी और कुछ आभूषण बरामद किए हैं। यह जानकारी बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर आयकर विभाग ने उत्तरप्रदेश के बिजनौर से बसपा सांसद से जुड़े व्यवसायों पर छापेमारी कर 50 लाख रुपये से अधिक ‘‘अघोषित’’ नकदी और कुछ आभूषण बरामद किए हैं। यह जानकारी बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने दी।

बसपा के सांसद मलूक नागर की कंपनियों पर बुधवार को छापेमारी की गई, जो रियल इस्टेट का व्यवसाय करते हैं।

यह भी पढ़े | MP By Poll Election 2020: ज्योतिरादित्य सिंधिया का कमलनाथ पर निशाना, कहा-इस व्यक्ति के अहंकार को 3 तारीख को जनता चूर-चूर करेगी; देखें वीडियो.

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बयान जारी कर कहा, ‘‘इस तरह के आरोप थे कि समूह की कंपनियों के पास भारी सुरक्षा प्रीमियम की आरक्षित राशि थी और संबंधित पार्टियों की ओर से ऋण एवं अग्रिमों के रूप में देनदारियां थीं और इसके बावजूद उन्होंने बड़ी मात्रा में दूसरों को कर्ज दे रखा था।’’

सीबीडीटी ने कहा कि अभी तक छापेमारी में 50 लाख रुपये से अधिक अघोषित नकदी और करीब ढाई किलोग्राम आभूषण पाए गए हैं।

यह भी पढ़े | Kojagiri Purnima 2020 HD Images: कोजागरी पूर्णिमा की दें अपनों को बधाई, भेजें ये खूबसूरत हिंदी GIF Greetings, WhatsApp Status, Wallpapers, Facebook Messages और Photos.

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने सितम्बर में नागर को लोकसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया था और उनकी जगह राम शिरोमणि वर्मा को उपनेता बनाया था। बसपा के लोकसभा में नौ सांसद हैं।

सीबीडीटी ने बयान में आरोप लगाया कि छापेमारी के दौरान शेयर प्रीमियम के बारे में आरोप सही पाए गए ।

इसने कहा कि छापेमारी के दौरान पाया गया कि ‘‘एक परिसर से 20 से अधिक कंपनियां चल रही हैं जिनमें से कई छद्म कंपनियां हैं और वे संचालित नहीं होती हैं।’’

इसने कहा, ‘‘कंपनियों का कोई मूल्य नहीं है लेकिन उनमें काफी मात्रा में शेयर प्रीमियम दिखाए गए हैं। छद्म कंपनियों का इस्तेमाल कोष की हेराफेरी में किया जा रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\