देश की खबरें | झारखंड, पश्चिम बंगाल में संचालित कारोबार समूह पर आयकर विभाग का छापा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 सितंबर आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोपों को लेकर वनस्पति घी और अन्य वस्तुओं का उत्पादन करने वाले एक कारोबार समूह पर झारखंड और पश्चिम बंगाल में छापे मारे हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सीबीडीटी ने बताया कि झारखंड और पश्चिम बंगाल में संचालित इस कारोबार समूह के कम से कम 20 आवासीय एवं वाणिज्यिक परिसरों में शुक्रवार को छापे मारे गये।

यह भी पढ़े | YouGov Rankings: मोस्ट एडमायर्ड मेन 2020 की लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी चौथे नंबर पर, महिलाओं की सूची में सुधा मूर्ति ने बनाई खास जगह.

सीबीडीटी ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान खातों की नियमित पुस्तिका के बाहर लेनदेन करने, बेहिसाबी नकद खर्च और नकद अग्रिम राशि प्राप्त करने तथा नकद ब्याज अदा करने के ठोस साक्ष्य मिले।

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा, ‘‘यह समूह वनस्पति घी के उत्पादन, विभिन्न वस्तुओं के कारोबार, रियल एस्टेट, चाय बागान और कोलकाता में रियल एस्टेट से भी जुड़ा हुआ है। ’’

यह भी पढ़े | Gang-Rape In UP: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दलित लड़की के साथ गैंगरेप, पीड़िता की हालत नाजुक.

बयान में कहा गया है कि नकद राशि समूह की फर्जी कंपनियों में डाली गई, जिन्हें रियल एस्टेट कंपनी को रिण के रूप में दिया गया।

सीबीडीटी ने आरोप लगाया कि ज्यादातर कंपनियों में परिवार के सदस्य निदेशक हैं और उनका कोई वास्तविक कारोबार नहीं है तथा उन्होंने कुछ ही आयकर रिटर्न दाखिल किया है।

बयान में कहा गया है कि शुरूआती अनुमान के मुताबिक, करीब 40 करोड़ रुपये के नकद लेनदेन का पता चला है। रियल एस्टेट परियोजनाओं के लिये करीब 80 करोड़ रुपये अग्रिम राशि के रूप में लिये गये, यह भी जांच के दायरे में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)