बेंगलुरु मेट्रो लाइन का उद्घाटन कर, प्रधानमंत्री मोदी ने कर्मचारियों, मजदूरों और छात्रों के साथ की सवारी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने व्हाइटफील्ड (कादुगोड़ी) से कृष्णराजपुरा तक 13.71 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन का शनिवार को उद्घाटन किया. 4,249 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस लाइन पर 12 मेट्रो स्टेशन हैं.
बेंगलुरु, 25 मार्च : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने व्हाइटफील्ड (कादुगोड़ी) से कृष्णराजपुरा तक 13.71 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन का शनिवार को उद्घाटन किया. 4,249 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस लाइन पर 12 मेट्रो स्टेशन हैं. मेट्रो लाइन का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने मेट्रो ट्रेन की सवारी की और इस दौरान बेंगलुरु मेट्रो रेल के कर्मचारियों, इसके निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और छात्रों से बातचीत भी की. किसी भी सामान्य यात्री की भांति मेट्रो ट्रेन की सवारी करने के लिए प्रधानमंत्री टिकट खिड़की तक गए और फिर प्रवेश द्वार से स्टेशन में घुसे. प्रधानमंत्री के साथ इस दौरान कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सहित अन्य लोग थे.
अधिकारियों ने बताया कि यह बैयाप्पनाहल्ली से व्हाइटफील्ड तक चल रहे ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (पर्पल लाइन) के पूर्वी हिस्से का विस्तार है. उन्होंने बताया कि इस चरण में 15.81 किलोमीटर लंबी लाइन बननी है जिसमें से आर.के. पुरम से व्हाइटफील्ड तक 13.71 किलोमीटर लंबे हिस्से का शनिवार को उद्घाटन किया गया. उन्होंने बताया कि इस लाइन के शुरू होने से इस रास्ते पर यात्रा समय में करीब 40 फीसदी की कमी आएगी और सड़कों पर जाम भी कम होगा. यह भी पढ़ें : मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर में अफ्सपा के तहत ‘अशांत क्षेत्रों’ को कम करने का लिया निर्णय: शाह
बेंगलुरु मेट्रो की यह नयी लाइन आईटी पार्कों, निर्यात प्रोमोशन औद्योगिक क्षेत्रों, मॉल, अस्पतालों और विभिन्न फॉर्चुन 500 कंपनियों में काम करने वाले पांच-छह लाख बेंगलुरु वासियों के लिए मददगार होगी. उन्होंने बताया कि बीईएमएल से खरीदी गई छह कोच वाली पांच ट्रेनें इस रूट पर चलेंगी और अन्य ट्रेनों को बैकअप के रूप में रखा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2023 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

