एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | पीएसजी क्लब विश्व कप के अंतिम 16 में, एटलेटिको मैड्रिड बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सोमवार की रात को खेले गए मैच में पीएसजी ने 35वें मिनट में पहला गोल किया, जब विटिना का शॉट नेट से काफी दूर जाकर टीम के साथी ख्विचा क्वारात्शेलिया से टकराया और डिफ्लेक्ट होकर गोल के अंदर चला गया।

खेल की खबरें | पीएसजी क्लब विश्व कप के अंतिम 16 में, एटलेटिको मैड्रिड बाहर

सोमवार की रात को खेले गए मैच में पीएसजी ने 35वें मिनट में पहला गोल किया, जब विटिना का शॉट नेट से काफी दूर जाकर टीम के साथी ख्विचा क्वारात्शेलिया से टकराया और डिफ्लेक्ट होकर गोल के अंदर चला गया।

चैंपियंस लीग के चैंपियन की तरफ से अशरफ हकीमी ने 66वें मिनट में दूसरा गोल किया। इस जीत से पीएसजी ग्रुप बी में गोल अंतर के आधार पर शीर्ष पर रहकर अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहा।

इस ग्रुप में शामिल यूरोप की एक अन्य टीम एटलेटिको मैड्रिड को बोटाफोगो पर 1-0 से जीत के बावजूद बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

बोटाफोगो इस मैच में पराजय के बावजूद आगे बढ़ने में सफल रहा। तीनों टीम ने ग्रुप चरण का समापन दो जीत और एक हार के साथ किया, लेकिन आठ दिन पहले टूर्नामेंट के पहले मैच में एटलेटिको को पीएसजी से 4-0 से मिली करारी हार भारी पड़ गई।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2025 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).