एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3.62 फीसदी रह गई : स्वास्थ्य मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में पिछले कुछ हफ्तों से कोविड-19 के मामलों में कमी आने का सिलसिला जारी है और देश में कुल मामलों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर अब महज 3.62 फीसदी रह गई है। यह जानकारी रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3.62 फीसदी रह गई : स्वास्थ्य मंत्रालय
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर भारत में पिछले कुछ हफ्तों से कोविड-19 के मामलों में कमी आने का सिलसिला जारी है और देश में कुल मामलों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर अब महज 3.62 फीसदी रह गई है। यह जानकारी रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

रोजाना स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या, नये मामलों से ज्यादा होने के कारण भारत में वर्तमान में उपचाराधीन रोगियों की संख्या महज तीन लाख 56 हजार 546 रह गई है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी, कल एक दिन का रखेंगी उपवास.

मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 30,254 मामले सामने आए जबकि इसी दौरान 33,136 मरीज स्वस्थ हुए। इससे एक दिन में कुल मामलों में 3273 की कमी आई है।

इसने कहा कि भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां पिछले सात दिनों में प्रति दस लाख की आबादी पर सबसे कम मामले सामने आए हैं। दुनिया में यह प्रति दस लाख की आबादी पर 158 है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसान आंदोलन को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने की बैठक.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘अभी तक 93,57,464 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं। स्वस्थ हुए मरीजों और उपचाराधीन रोगियों के बीच का अंतर धीरे-धीरे बढ़ रहा है और यह अभी तक 90 लाख (90,00,918) को पार कर चुका है।’’

इसने कहा कि स्वस्थ हुए नये मरीजों में 75.23 फीसदी दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

केरल में कोविड-19 से 5268 व्यक्ति ठीक हुए जबकि महाराष्ट्र में 3949 लोग स्वस्थ हुए हैं। दिल्ली में रोजाना 3191 व्यक्ति ठीक हुए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किये गए आंकड़े के मुताबिक, कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 98,57,029 हो गई है, जिसमें 30,254 व्यक्ति एक दिन में संक्रमित हुए हैं, जबकि 391 लोगों की मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या 1,43,019 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2020 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).