सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने खबर दी है कि बिजली की मांग कम करने के लिए महानगर चोंगकिंग में कुछ मॉल बंद कर दिए गए हैं।
सूखे और गर्मी की वजह से फसलें प्रभावित हुई हैं और प्रमुख नदी यांगत्ज़े भी सूख रही है जिससे जलमार्ग से होने वाला यातायात बाधित हुआ है और जलविद्युत बांध से बिजली की आपूर्ति घटी है जबकि एयर कंडीशन चलाने के लिए बिजली की मांग बढ़ी है।
सरकारी मीडिया ने कहा कि सरकार बारिश की कोशिश करने के लिए बादलों में रसायन का छिड़काव करने की तैयारी में है ताकि शरद ऋतु के अनाज की फसल को बचाया जा सके।
सिचुआन प्रांत में बिजली कटौती की मियाद बढ़ाने को लेकर कोई सार्वजनिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन एक कपंनी के बयान और एक खबर में सरकारी नोटिस के हवाले से कहा गया है कि बिजली कटौती की मियाद बढ़ाई गई है।
वहीं चोंगकिंग के इलाकों में झाड़ियों में आग लगी है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की सोमवार की खबर के मुताबिक, 1500 से ज्यादा निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है जबकि करीब पांच हजार असैन्य और सैन्य कर्मियों को आग को बुझाने के काम पर लगाया गया है।
आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर से पानी का छिड़काव कराया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY