Holi 2024: अलीगढ़ में होली पर रंग से बचाने के लिए दो मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया
अलीगढ़ शहर में होली के अवसर पर रंग डाले जाने से बचने के लिए कम से कम दो मस्जिद को एहतियातन तिरपाल से ढक दिया गया है.
अलीगढ़ (उप्र), 24 मार्च : अलीगढ़ शहर में होली के अवसर पर रंग डाले जाने से बचने के लिए कम से कम दो मस्जिद को एहतियातन तिरपाल से ढक दिया गया है.
पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अभय पांडेय ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में सब्जी मंडी स्थित हलवाईयान मस्जिद और दिल्ली गेट स्थित एक अन्य मस्जि द सहित कम से कम दो मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया गया है, ताकि कोई भी व्यक्ति होली के दौरान उन पर रंग न फेंक सके. यह भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल को ईडी की कस्टडी में पानी और सीवर की याद आई: मनोज तिवारी
उन्होंने बताया कि संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया है और पुराने शहर के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है. पांडेय ने बताया कि होली की पूर्व संध्या पर शांति बनाए रखने के लिए शहर में कानून-व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2024 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

