देश की खबरें | उत्तरप्रदेश जैसे बड़े राज्य में एक राजधानी तो आंध्रप्रदेश को तीन राजधानी की क्या जरूरत : राम माधव
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, 11 अगस्त भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने मंगलवार को हैरानी जतायी कि आंध्रप्रदेश को तीन राजधानी शहरों की क्या जरूरत है जब आबादी के लिहाज से उससे चार गुना बड़े उत्तरप्रदेश जैसे राज्य में एक ही राजधानी है ।

उन्होंने आगाह किया कि तीन राजधानी का मतलब ‘‘तिहरा भ्रष्टाचार’’ नहीं होना चाहिए । उन्होंने आंध्रप्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और राजधानी शहर के विकास में अपनी जमीन देने वाले अमरावती के किसानों के हितों की रक्षा की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने को कहा ।

यह भी पढ़े | मणिपुर में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.0 मापी गई: 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

माधव ने कहा कि राजधानी के मुद्दे पर केंद्र की भूमिका सीमित है ।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर अब भी राज्य राजधानी के बारे में कोई फैसला करता है तो इसमें केंद्र की सीमित भूमिका होगी । ’’

यह भी पढ़े | COVID-19 Care & Precautions: नहीं खत्म हुया है कोरोना वायरस का कहर, हर कदम पर बरतें एहतियात.

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि अगर आप तीन राजधानी बनाना चाहते हैं तो इस पर सवाल नहीं उठेगा।’’

उन्होंने कहा कि तीन राजधानी का मुद्दा अभी न्यायाधीन है ।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वाई एस जगनमोहन रेड्डी सरकार के फैसले के खिलाफ पिछले सप्ताह उच्च न्यायालय में जवाबी हलफनामा दाखिल किया । आंध्रप्रदेश सरकार ने तीन राजधानी बनाने का फैसला किया है । विशाखापत्तम को कार्यपालिका, अमरावती को विधायिका और कुर्नूल को न्यायिक मामलों की राजधानी बनाने का फैसला किया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)