जरुरी जानकारी | सरसों, सोयाबीन, सीपीओ और पामोलीन कीमतों में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच स्थानीय तेल तिलहन बाजार में सोमवार को त्यौहारों के मौसम में स्टॉकिस्टों की मांग बढ़ने से सरसों तेल तिलहन कीमतों में सुधार देखने को मिला। स्थानीय बाजार के जानकारों के अनुसार सोयाबीन, सीपीओ और पामोलीन तेल के भाव ऊंचा बोले गए।

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच स्थानीय तेल तिलहन बाजार में सोमवार को त्यौहारों के मौसम में स्टॉकिस्टों की मांग बढ़ने से सरसों तेल तिलहन कीमतों में सुधार देखने को मिला। स्थानीय बाजार के जानकारों के अनुसार सोयाबीन, सीपीओ और पामोलीन तेल के भाव ऊंचा बोले गए।

तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर ही बंद हुए।

यह भी पढ़े | Flipkart में इंटर्नशिप करने का सुनहरा मौका, 45 दिनों तक करना पड़ेगा ये काम- मिलेंगे इतने पैसे.

बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में मलेशिया एक्सचेंज में लगभग 2.5 प्रतिशत और शिकागो एक्सचेंज में लगभग आधा प्रतिशत की तेजी थी। उन्होंने कहा कि सोयाबीन दाना और पामतेल के भाव सटारिेयों द्वारा चढ़ाए जा रहे हैं पर बाजार में मांग का समर्थन कम है।

सोयाबीन तेलों, पाम एवं पामेलीन तेल कीमतों सुधार आया जबकि सोयाबीन दाना और लूज के भाव 10 - 10 रुपये की हानि दर्शाते बंद हुए। मलेशिया में भारी बरसात के कारण उत्पादन प्रभावित होने से भी पाम तेल कीमतों में सुधार दिखा।

यह भी पढ़े | सभी PF धारकों को दिवाली पर मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, 8.5% ब्याज की पहली किस्त मिलने की उम्मीद.

सूत्रों ने कहा कि सहकारी संस्था हाफेड को सरसों की बिक्री के लिए पहले के 5,001 रुपये की जगह सोमवार को 5,044 रुपये की तथा नाफेड को पहले के 5,101 रुपये के स्थान पर 5,111 रुपये प्रति क्विन्टल की बढ़ी हुई बोलियां प्राप्त हुई हैं।

सूत्रों ने कहा कि सरकार को रुके हुए बाजार में सरसों बेचने से परहेज करना चाहिये और उपयुक्त समय पर सीमित मात्रा में बिकवाली करनी चाहिये क्योंकि त्यौहारी मांग धीरे धीरे बढ़ेगी और तेल मिलों एवं व्यापारियों के पास सरसों का स्टॉक नहीं है। इसके अलावा सरसों की आगामी फसल आने में लगभग पांच महीने की देर है। सर्दियों में हरी सब्जियों के आने के बाद सरसों तेल की मांग बढ़ जाती है।

अकेले हरियाणा में स्टॉकिस्टों ने हाफेड और नाफेड को 5,20,000 क्विन्टल सरसों की खरीद के लिए बोली लगाई है। सूत्रों के अनुसार सालोनी मंडी (आगरा) में सरसों का भाव 6000 रुपये से बढ कर 6100 रुपये बोला जा रहा था। ऐसे में सरकारी एजेंसियों को सरसों सोच समझ कर निकानी चाहिए।

तेल तिलहन बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 5,570 - 5,625 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,015- 5,065 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,885 - 1,945 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 11,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,715 - 1,865 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,835 - 1,945 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,200 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,950 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 9,150 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,100 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,100 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 9,350 रुपये।

पामोलीन कांडला- 8,550 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 4,045 - 4,070 लूज में 3,895 -- 3,945 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट