विदेश की खबरें | रूस-युक्रेन युद्ध पर विराम लगाने के लिए लंदन में अहम बैठक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने बताया कि यह बैठक पेरिस में पिछले सप्ताह हुई बातचीत के बाद आयोजित की गई और इसमें दोनों देशों के बीच शांति तथा संभावित युद्धविराम पर चर्चा होगी।
ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने बताया कि यह बैठक पेरिस में पिछले सप्ताह हुई बातचीत के बाद आयोजित की गई और इसमें दोनों देशों के बीच शांति तथा संभावित युद्धविराम पर चर्चा होगी।
रूस और यूक्रेन मामलों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत कीथ केलॉग भी बैठक में शामिल हो रहे हैं, जबकि विदेश मंत्री मार्को रुबियो व्यस्तता के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि ब्रिटेन जाने वाले यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल को रूस के साथ केवल बिना शर्त या आंशिक युद्धविराम पर चर्चा करने का अधिकार है।
उन्होंने कहा कि "युद्धविराम के बाद, हम किसी भी प्रारूप में बातचीत के लिए तैयार हैं।"
उधर, रूस ने अमेरिका के 30 दिन के तत्काल युद्धविराम प्रस्ताव को कड़ी शर्तों के साथ नकार दिया है।
रूस की ओर से पुतिन के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया कि अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ इस सप्ताह फिर से मास्को जा सकते है।
पश्चिमी विश्लेषकों का कहना है कि रूस शांति वार्ता को समाप्त करने की जल्दी में नहीं है क्योंकि वह यूक्रेन की जमीन पर और अधिक कब्जा करना चाहता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2025 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

