देश की खबरें | अंबाला के गोदाम से अवैध शराब जब्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के अंबाला में पुलिस ने एक गोदाम से शनिवार को अवैध शराब की सैकड़ों बोतलें जब्त कीं।
अंबाला, 12 सितंबर हरियाणा के अंबाला में पुलिस ने एक गोदाम से शनिवार को अवैध शराब की सैकड़ों बोतलें जब्त कीं।
अधिकारियों ने बताया कि यह गोदाम अंबाला शहर के नजदीक मंडोला गांव में स्थित था।
पुलिस ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया के नेतृत्व में पुलिस टीम और आबकारी विभाग की टीम ने गोदाम पर छापा मारा।
उन्होंने बताया कि गोदाम में शराब की सैकड़ों बोतलें बरामद हुईं।
उन्होंने बताया कि गोदाम में ही खड़े ट्रक में रखी शराब की करीब 300 पेटियों को भी जब्त किया गया है। इन पेटियों को गुजरात ले जाया जाना था।
पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
Gold Rate Today, March 12, 2026: सोने की कीमतों में फिर उछाल, 24 कैरेट गोल्ड ₹1.63 लाख के पार, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अपने शहर के ताजा रेट
Weather Forecast Today, March 12: उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी का सितम, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार; जानें अपने शहर का हाल
Jammu And Kashmir: जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, शादी समारोह में नज़दीक से चली गोली; बाल-बाल बचे नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख
मध्य प्रदेश BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि का निधन: फिजियोथेरेपी सेशन के बाद आया हार्ट अटैक
\