देश की खबरें | अवैध पटाखा गोदाम में धमाका, चार की मौत और एक दर्जन घायल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोरखपुर (उप्र), चार नवंबर कुशीनगर जिले के कप्तानगंज इलाके में अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से चार लोगों की मौत हो गयी जबकि कम से कम 12 लोग घायल हो गये।

यह हादसा बुधवार को सुबह सात बजे के करीब हुआ।

यह भी पढ़े | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर बताया, कहा- आज रात बयान देंगे: 4 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने बताया कि अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गयीं और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि काफी दूर तक सुनाई दी। इलाके में चारों तरफ धुआं ही धुआं दिखायी दे रहा है।

पुलिस ने बताया कि कुशीनगर में कप्तानगंज थाने के अंतर्गत वार्ड नंबर 11 काफी घनी आबादी वाला इलाका है। इस इलाके में रहने वाले जावेद ने अपने घर में अवैध पटाखों का गोदाम बना रखा था। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह घर में एलपीजी सिलेंडर में आग लग गयी जिससे धमाका हुआ और जावेद के घर के साथ-साथ आसपास के घरों में भी आग लग गयी।

यह भी पढ़े | नीरव मोदी प्रत्यपर्ण मामले में सुनवाई कर रही लंदन की अदालत में भारत के सबूत स्वीकार्य.

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक कुमार ने बताया कि इस धमाके में चार लोगों की मौत हो गयी। जिनमें नाजिया (14), जावेद (35) और जावेद की मां फातिमा (65) हैं। धमाके में मारे गये एक व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)