देश की खबरें | अवैध पटाखा गोदाम में धमाका : चार लोगों की मौत, 12 अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कुशीनगर जिले के कप्तानगंज इलाके में बुधवार सुबह अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से चार लोगों की मौत हो गयी जबकि कम से कम 12 लोग घायल हो गये। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोरखपुर (उप्र), चार नवंबर कुशीनगर जिले के कप्तानगंज इलाके में बुधवार सुबह अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से चार लोगों की मौत हो गयी जबकि कम से कम 12 लोग घायल हो गये। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कप्तानगंज क्षेत्र के घनी आबादी वाले वार्ड संख्या 11 में जावेद नामक व्यक्ति ने अपने घर में अवैध रूप से पटाखों का गोदाम बना रखा था। बुधवार सुबह घर में एलपीजी सिलेंडर में आग लग गयी जिससे धमाका हुआ और जावेद के घर के साथ-साथ आसपास के घरों में भी आग लग गयी। उन्होंने बताया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि काफी दूर तक सुनाई दी।

यह भी पढ़े | Child Falls Into Deep Borewell In MP: मध्य प्रदेश में 200 फीट गहरे बोरबेल में गिरा 3 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना जुटी.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में नाजिया (14), जावेद (35) और उसकी मां फातिमा (65) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जावेद की पत्नी अनवरी (32) ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़े | केजरीवाल सरकार ने पराली का सस्ता और आसान समाधान दिया, बायो डी-कंपोजर केमिकल के छिड़काव से पराली खाद में बदल रही है.

उन्होंने बताया कि इस मामले में लापरवाही के आरोप में दरोगा रितेश सिंह, बीट हेड कांस्टेबल मानिकचंद तथा सिपाही संतोष कुमार और मनीष प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कसया क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हादसे में कम से कम 12 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\