एजेंसी न्यूज

VIDEO: एमपी के मुरैना में देशी कट्टो को बर्तन की तरह धो रही थी महिला, वीडियो वायरल होने के बाद अवैध हथियार की फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

मध्यप्रदेश पुलिस ने मुरैना जिले में अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

VIDEO: एमपी के मुरैना में देशी कट्टो को बर्तन की तरह धो रही थी महिला, वीडियो वायरल होने के बाद अवैध हथियार की फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
(Photo Credits Twitter)

भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस ने मुरैना जिले में अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक महिला देशी पिस्तौलों को चमकाने के लिए उन्हें साबुन से धोती हुई नजर आ रही है. महुआ के थाना प्रभारी पवन सिंह ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि वीडियो के सत्यापन के बाद, पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार रात गणेशपुरा इलाके में एक घर पर छापा मारा और वहां से महिला के पति शक्ति कपूर सखवार और ससुर बिहारीलाल सखवार को गिरफ्तार किया.

उन्होंने बताया कि इस घर में पिछले छह महीने से अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी चल रही थी. उन्होंने बताया कि इस फैक्टरी से तीन देशी पिस्तौल, कई अर्धनिर्मित हथियार, कई अन्य उपकरण और सामग्रियां जब्त की गई हैं. यह भी पढ़े: Video: चार अवैध देसी कट्टों को महिला ब्रश से कर रही थी साफ़, पुलिस ने किया पिता पुत्र को गिरफ्तार, मध्यप्रदेश के मुरैना की घटना

देखें वीडियो:

सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा हथियारों की आपूर्ति किए जाने वाले स्थानों का भी पता लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आरोपियों को शनिवार को एक अदालत में पेश किया गया जहां से बिहारीलाल सखवार को जेल भेज दिया गया और उसके बेटे को पूछताछ के लिए एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2024 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).