खेल की खबरें | मैं पहले टेस्ट में जो बर्न्स को चुनूंगा : पोंटिंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग चाहते हैं कि टीम प्रबंधन भारत के खिलाफ गुरूवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में खराब फॉर्म से जूझ रहे जो बर्न्स पर भरोसा जताये ।

मेलबर्न, 15 दिसंबर आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग चाहते हैं कि टीम प्रबंधन भारत के खिलाफ गुरूवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में खराब फॉर्म से जूझ रहे जो बर्न्स पर भरोसा जताये ।

बर्न्स पिछली नौ प्रथम श्रेणी पारियों में 62 रन ही बना सके हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 29 रन रहा ।

यह भी पढ़े | क्लासप्लस ने सौरव गांगुली को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया.

उन्होंने दो अभ्यास मैचों में 4 , 0 , 0 , 1 रन बनाये ।

पोंटिंग ने चैनल सेवन से कहा ,‘‘ मैं जो बर्न्स को चुनूंगा । मैने सुना है कि लोग कह रहे हैं कि उसने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन मैं उस पर विश्वास करूंगा ।’’

यह भी पढ़े | AUS vs IND 1st Test 2020: गावस्कर की द अजिंक्य रहाणे को लेकर बड़ी भविष्यवाणी.

उन्होंने कहा ,‘‘ उसने पिछली टेस्ट पारी में 40 रन बनाये और चार टेस्ट शतक बना चुका है । उसका औसत करीब 40 है । मैं उस पर भरोसा करूंगा क्योंकि मेरा मानना है कि वह बड़ा स्कोर बनाने में सक्षम है।’’

पोंटिंग ने यह भी कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को पारी की शुरूआत करनी चाहिये जिससे 21 वर्ष के हरफनमौला कैमरन ग्रीन के लिये अंतिम एकादश में जगह बनेगी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैथ्यू वेड को बर्न्स के साथ पारी की शुरूआत करनी चाहिये । इससे दाहिना . बायां संयोजन भी बन जायेगा । पिछली बार भारतीय टीम यहां आई थी तो हमारे शीर्ष क्रम में दो खब्बू बल्लेबाज थे और भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें दबाव में रखा ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू