आईकोर ई-सर्विसेज चिट फंड घोटाले के मुख्य आरोपी अंकुल मैती की मौत
आईकोर ई-सर्विसेज चिटफंड घोटाले के मुख्य आरोपी अंकुल मैती की रविवार को यहां एक अस्पताल में मौत हो गई। वह न्यायिक हिरासत में थे। जेल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
भुवनेश्वर, 9 नवंबर: आईकोर ई-सर्विसेज चिटफंड (Icore E-services chit fund) घोटाले के मुख्य आरोपी अंकुल मैती (Ankul Maiti) की रविवार को यहां एक अस्पताल में मौत हो गई. वह न्यायिक हिरासत में थे. जेल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मैती (55) झारपाड़ा (Jharpada) स्थित विशेष जेल में बंद थे जहां उन्होंने शनिवार की देर रात सीने में दर्द की शिकायत की. उन्हें कैपिटल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ऐसा संदेह है दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई.
केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तारी के बाद वह अप्रैल 2017 से जेल में बंद थे.
Tags
संबंधित खबरें
Odisha Shocker: ओडिशा में चौंकाने वाला मामला, बच्चों के सामने महिला से गैंगरेप, दरिंदगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
Sajid Khan Mistaken Identity Case: बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू श्मशान में दफनाए गए मुस्लिम युवक का शव निकाला जाएगा; कोर्ट ने कहा- 'मौत के बाद भी गरिमा का अधिकार'
Delhi Liquor Policy: दिल्ली में होली पर ड्राई डे खत्म, शराब की दुकानें खुलने पर सियासी घमासान, AAP ने पूछा- अब कहां हैं ED और CBI?
Bengaluru Shocker: घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी दी जान; वीडियो संदेश में बताई वजह
\