चेन्नई, छह जुलाई कोविड-19 के रोगियों का उपचार कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए आईआईटी-मद्रास के शोधकर्ताओं ने नैनो कोटेड फिल्टर बनाया है।
संस्थान की तरफ से सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि फिल्टर के कोट की गुणवत्ता को परिष्कृत किया गया है ताकि हवा में माइक्रोन से भी छोटे धूलकणों को प्रभावी तरीके से हटाया जा सके।
यह भी पढ़े | गुजरात: तेज बारिश के जूनागढ़ में ताश के पत्तों की तरह ढहा नया पुल.
आईआईटी-मद्रास के अप्लाइड मिकैनिक्स विभाग के प्रोफेसर के. अरूल प्रकाश ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों की जरूरत के मुताबिक ज्यादा फिल्टर के लिए नैनो कोटिंग का समायोजन किया जा सकता है।
विज्ञप्ति में उनके हवाले से कहा गया है, ‘‘नये फिल्टर में कई नैनो कोटिंग हैं जो एक माइक्रॉन आकार के कणों को भी फिल्टर कर सकते हैं, यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।’’
यह भी पढ़े | सोना 42 रुपये, चांदी 1,217 रुपये गिरी: एचडीएफसी सिक्योरिटीज.
इस फिल्टर का मास्क में इस्तेमाल करने से फिल्टर करने की प्रभावित में बढ़ोतरी होगी।
इस फिल्टर को विकसित करने के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कोष मुहैया कराया।
विज्ञप्ति में बताया गया कि इसका क्षेत्र परीक्षण होने के बाद उद्योगों के साथ गठबंधन कर बड़े पैमाने पर इसके निर्माण की अनुशंसा की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY