देश की खबरें | आईआईएम-सी के बिजनेस एनालिटिक्स के छात्रों को मिली नौकरी की 60 पेशकश

कोलकाता, 11 जुलाई कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर आर्थिक सुस्ती के बावजूद भारतीय प्रबंधन संस्थान-कलकत्ता (आईआईएम) के 56 विद्यार्थियों को नौकरियों की 60 पेशकश मिली है और औसत तनख्वाह प्रति वर्ष 26.31 लाख रुपये है।

शनिवार को जारी एक बयान के मुताबिक, आईआईएम-सी बिजनेस एनालिटिक्स में परास्नातक (पीजीडीबीए) के चौथे बैच के छात्रों को ये पेशकश 18 कंपनियों से मिली हैं।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, गणेश उत्सव में 4 फुट से बड़ी प्रतिमा पर रोक, जारी की गाइडलाइन.

बयान में बताया गया है कि इस बैच के छात्रों को एक अंतरराष्ट्रीय पेशकश भी मिली है जिसमें वेतन 41.29 लाख रुपये (प्रति वर्ष) है। यह सबसे ज्यादा तनख्वाह है।

औसत वेतन 26.31 लाख रुपये प्रति वर्ष है जो पिछले साल के 25.05 लाख रुपये प्रति वर्ष की औसत तनख्वाह से ज्यादा है।

यह भी पढ़े | राजस्थान: सीएम गहलोत के आरोप को केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया मनगढ़ंत.

कुल पेशकशों में 57 फीसदी पेशकश बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा (बीएफएसआई) सेक्टर से हैं।

पीजीडीबीए के अध्यक्ष प्रोफेसर सहदेब सरकार ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।

अंतिम नियुक्ति प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाली कुछ प्रतिष्ठित कंपनियों में अडाणी, जेडएस एसोसिएट्स और आईसीआईसी बैंक शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)