जरुरी जानकारी | आईईएक्स ने कार्बन क्रेडिट कारोबार के लिए बनाई अनुषंगी कंपनी

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) ने स्वैच्छिक कार्बन बाजार में कारोबारी संभावनाओं की तलाश के लिए मंगलवार को पूर्ण-स्वामित्व वाली एक अनुषंगी के गठन की घोषणा की।

आईईएक्स ने बयान में कहा कि उसकी अनुषंगी ‘इंटरनेशनल कार्बन एक्सचेंज प्राइवेट लिमिटेड’ (आईसीएक्स) प्रतिभागियों को प्रतिस्पर्द्धी दरों पर स्वैच्छिक रूप से कार्बन क्रेडिट की खरीद एवं बिक्री की अनुमति देगी।

इसके लिए आईसीएक्स के पारदर्शी एवं विश्वसनीय मंच का इस्तेमाल किया जाएगा। एक्सचेंज का मंच टिकाऊ परियोजनाओं में अधिक निवेश जुटाने के लिए एक मजबूत बाजार संकेत का काम करेगा। इसके अलावा यह कंपनियों को ऊर्जा बदलाव के लिए निर्धारित पूंजीगत व्यय के बेहतर इस्तेमाल में भी मदद करेगा।

बयान के मुताबिक, नई इकाई वैश्विक तापवृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने के लिए वर्ष 2030 तक ग्रीनहाउस गैसों के वैश्विक उत्सर्जन में 45 प्रतिशत की कटौती करने में भी मददगार भूमिका निभाएगी।

आईईएक्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एस एन गोयल ने कहा कि आईसीएक्स भारत का पहला स्वैच्छिक कार्बन एक्सचेंज मंच होगा।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)