देश की खबरें | माफी पर तब विचार करूंगा जब कंगना रनौत अपनी टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र से माफी मांगें : राउत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि वह माफी मांगने पर तभी विचार करेंगे जब अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई और महाराष्ट्र के खिलाफ अपनी ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी के लिए ऐसा करें।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, छह सितंबर शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि वह माफी मांगने पर तभी विचार करेंगे जब अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई और महाराष्ट्र के खिलाफ अपनी ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी के लिए ऐसा करें।

राउत ने भाजपा पर परोक्ष तौर पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या अभिनेत्री को साहस है कि वह अहमदाबाद की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करें।

यह भी पढ़े | Uddhav Thackeray Receives Threat Call: उद्धव ठाकरे के घर ‘मातोश्री’ को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दुबई से दाऊद के नाम पर आया कॉल.

रनौत ने हाल ही में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी जिसके बाद उन्हें शिवसेना नेताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ा था।

जब राउत से यह पूछा गया कि रनौत के ट्वीट को लेकर एक टेलीविजन चैनल पर उन्होंने उनके विरूद्ध जो टिप्पणी की थी, क्या वह उसके लिए माफी मांगेंगे, तब उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जो भी यहां रहता है और काम करता है, यदि वह मुंबई, महाराष्ट्र और मराठी लोगों के बारे में अशोभनीय बातें करता है तो मैं (उनसे) कहूंगा कि पहले वह माफी मांगें, उसके बाद ही मैं माफी मांगने पर विचार करूंगा।’’

यह भी पढ़े | Mysuru: अस्पताल ले रहे बुजुर्ग के एम्बुलेंस को रास्ता नहीं देने का आरोप, मैसूर ट्रैफिक पुलिस ने कार चालक पर लगाया 11,000 रुपये का जुर्माना.

उन्होंने कहा, ‘‘यदि वह लड़की मुंबई और महाराष्ट्र से मुंबई को एक ‘मिनी पाकिस्तान’ कहने के लिए माफी मांगे, तब ही मैं इसके बारे में सोचूंगा। क्या उसमें अहमदाबाद के बारे में यही कहने का साहस है?’’

इस सबकी शुरूआत तब हुई थी जब रनौत ने कहा था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्हें मुंबई में असुरक्षित महसूस होता है।

भाजपा नेता राम कदम में हाल ही में शिवसेना नीत राज्य सरकार से रनौत को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी, क्योंकि वह ‘‘बॉलीवुड मादक पदार्थ गठजोड़ को उजागर करना चाहती हैं।’’

कदम के ट्वीट पर प्रतिक्रिया जताते हुए अभिनेत्री ने कथित तौर पर कहा था कि उन्हें ‘‘फिल्म माफिया’’ से अधिक डर मुंबई पुलिस से लगता है और वह इसके बजाय हिमाचल प्रदेश या केंद्र से सुरक्षा को तरजीह देंगी।

रनौत ने ट्वीट किया था, ‘‘मुंबई में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर जैसा महसूस क्यों हो रहा है?’’

उन्होंने एक सितंबर की एक खबर भी टैग की थी जिसमें राउत ने कथित रूप से कहा था कि रनौत को यदि मुंबई पुलिस से डर है तो उन्हें मुंबई वापस नहीं आना चाहिए।

शिवसेना के राज्यसभा सदस्य ने महाराष्ट्र सरकार से मुंबई पुलिस को बदनाम करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की थी।

उन्होंने रनौत से कहा था कि वह पीओके की असली स्थिति जानने के लिए पहले वहां का दौरा करें।

फिलहाल अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में रह रहीं रनौत ने यह भी ट्वीट किया था कि वह नौ सितंबर को मुंबई लौटेंगी और चुनौती दी थी कि कोई उन्हें रोककर दिखाए।

शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने उन पर पलटवार करते हुए उन्हें थप्पड़ मारने की धमकी दी थी और कहा था कि उन्हें राजद्रोह के लिए गिरफ्तार किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\