पश्चिम बंगाल: BJP सांसद जगन्नाथ सरकार ने लगाया आरोप, कहा- शहीद सैनिक के घर में घुसने से मुझे रोका गया

नवंबर पश्चिम बंगाल से बीजेपी के सांसद जगन्नाथ सरकार ने सोमवार को आरोप लगाया कि जब वह शहीद सैनिक सुबोध घोष के नदिया जिले स्थित आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया. सरकार ने कहा कि पुलिस ने उन्हें 30 मिनट तक घर के बाहर रोक कर रखा और उसके बाद जाने की अनुमति दी.

पश्चिम बंगाल (Photo Credits: Twitter)

कल्याणी/पश्चिम बंगाल, 17 नवंबर: नवंबर पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद जगन्नाथ सरकार (Jagannath Sarkar) ने सोमवार को आरोप लगाया कि जब वह शहीद सैनिक सुबोध घोष के नदिया जिले स्थित आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया. सरकार ने कहा कि पुलिस ने उन्हें 30 मिनट तक घर के बाहर रोक कर रखा और उसके बाद जाने की अनुमति दी.

जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की शुक्रवार को नियंत्र रेखा (एलओसी) पर की गई गोलाबारी में घोष शहीद हो गए थे. उनका पार्थिव शरीर रविवार रात जिले के तहट्टा तहसील के रघुनाथपुर गांव स्थित उनके पैतृक निवास पहुंचा था. घोष का सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.

यह भी पढ़ें: Tamil Nadu: तमिलनाडु के डिंडीगुल में जमीन विवाद में शख्स ने दिनदहाड़े दो लोगों को मारी गोली, देखें वायरल वीडियो

राणा घाट से सांसद सरकार ने संवाददाताओं से कहा, "मैं शहीद सैनिक को पुष्पांजलि देने गया था और इसमें कोई राजनीति नहीं थी फिर भी पुलिस ने मुझे रोका." उन्होंने कहा, “मुझे पुलिस ने 20-30 मिनट तक रोक कर रखा.” हालांकि इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई और पुलिस ने आरोप पर कोई टिप्पणी नहीं की.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड