खेल की खबरें | मुझे पता था टीम को मैच जिता सकता हूं: तेवतिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राहुल तेवतिया का हमेशा से मानना था कि लक्ष्य का पीछा करते हुए कड़े मुकाबलों में वह अपनी टीम को जीत दिला सकते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने दूसरी बार ऐसा किया।

दुबई, 11 अक्टूबर राहुल तेवतिया का हमेशा से मानना था कि लक्ष्य का पीछा करते हुए कड़े मुकाबलों में वह अपनी टीम को जीत दिला सकते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने दूसरी बार ऐसा किया।

तेवतिया ने 28 गेंद में नाबाद 45 रन की पारी खेली जिससे रॉयल्स ने सनराइजर्स को पांच विकेट से हराकर लगातार चार हार के क्रम को तोड़ा।

यह भी पढ़े | Ziva Dhoni को रेप की धमकी देने वाला आरोपी शख्स गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार.

तेवतिया ने इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शेल्डन कोटरेल के एक ओवर में पांच छक्के जड़कर रॉयल्स को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

तेवतिया ने मैच के बाद कहा, ‘‘विकेट गिर रहे थे इसलिए मैं एक छोर पर टिके रहना चाहता था और ढीली गेंद का इंतजार कर रहा था जिन पर बाउंड्री जड़ सकूं। मुझे पता था कि अगर मैं अपने ऊपर भरोसा रखूं और मैच को अंत तक ले जा सकूं तो अपनी टीम को जीत दिला सकता हूं।’’

यह भी पढ़े | SRH vs RR 26th IPL Match 2020: राहुल तेवतिया की विस्फोटक बल्लेबाजी, राजस्थान ने रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को 5 विकेट से हराया.

मैन आफ द मैच चुने गए तेवतिया ने कहा, ‘‘मैंने रियान (पराग) से कहा कि विकेट धीमा खेल रहा है और हम मैच को जितना आगे लेकर जाएंगे हमारे लिए उतना बेहतर रहेगा, अगर हमें अंतिम चार ओवर में 50 रन भी बनाने होंगे तो भी हमारे पास मौका रहेगा।’’

रियान 42 रन बनाकर नाबाद रहे। मैच के दौरान उनसे बातचीत के बारे में पूछने पर तेवतिया ने कहा, ‘‘रियान ने मुझसे पूछा कि क्या करना है। मैंने उसे कहा कि अच्छी गेंद को सम्मान देना है और एक रन लेते हैं और मैं जिम्मा संभालूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राशिद के खिलाफ मैंने रिवर्स स्वीप खेलने के मौके को भांपा और इसका फायदा उठाया।’’

सनराइजर्स के गेंदबाज खलील अहमद के साथ हुई घटना के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘‘कोई बड़ी बात नहीं, हम मौके की गहमागहमी में बह गए थे।’’

रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने तेवतिया और पराग की जमकर तारीफ की।

आस्ट्रेलिया के इस स्टार बल्लेबाज ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि यह आसान विकेट था और स्क्वायर बाउंड्री काफी बड़ी थी। पराग ने शानदार धैर्य दिखाया। गर्व है कि उसने टीम में वापसी की और तुरंत रन बनाए।’’

सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया।

वार्नर ने कहा, ‘‘हम अपनी योजनाओं को सही तरह से लागू नहीं कर सके और संभवत: हमने गलत समय पर गलत गेंदें फेंकी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन काफी सकारात्मक पक्ष रहे और हम अगले मैच में इनसे सीखे सबक का इस्तेमाल करेंगे। लगातार इस्तेमाल से विकेट धीमे हो रहे हैं और हमें योजना बनानी होगी कि पहले छह ओवर और बीच के ओवरों में कैसे बल्लेबाजी करनी है और फिर अपनी गेंदबाजी का आकलन करना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Video Highlights: सेंट विंसेंट में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें WI-W बनाम AUS-W मैच पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Petrol Price Today, March 22, 2026: दिल्ली-मुंबई में आज भी स्थिर रहीं पेट्रोल की कीमतें, लेकिन प्रीमियम फ्यूल हुआ महंगा; देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\