बेहद गर्मी में जीत दर्ज करने के बाद मेदवेदेव ने कहा, मैं मर सकता हूं

मेदवेदेव ने मुकाबले के दौरान दो मेडिकल टाइम आउट लिए और एक बार उनके ट्रेनर को कोर्ट पर आना पड़ा. वह अंकों के बीच में अपने रैकेट के सहारे आराम करते दिखे. आरियाके टेनिस पार्क पर बुधवार को उमस और गर्मी से मेदवेदेव को जूझते देखकर चेयर अंपायर कार्लोस रामोस ने उनसे पूछा कि क्या वह खेलना जारी रखेंगे, जिस पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं मैच खत्म कर सकता हूं लेकिन मैं मर सकता हूं.

टोक्यो ओलंपिक 2020 (Photo Credits: Wikimedia Commons)

मेदवेदेव ने मुकाबले के दौरान दो मेडिकल टाइम आउट लिए और एक बार उनके ट्रेनर को कोर्ट पर आना पड़ा. वह अंकों के बीच में अपने रैकेट के सहारे आराम करते दिखे. आरियाके टेनिस पार्क पर बुधवार को उमस और गर्मी से मेदवेदेव को जूझते देखकर चेयर अंपायर कार्लोस रामोस ने उनसे पूछा कि क्या वह खेलना जारी रखेंगे, जिस पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं मैच खत्म कर सकता हूं लेकिन मैं मर सकता हूं. अगर मैं मर गया तो क्या आप जिम्मेदार होंगे?’’ दूसरे वरीय मेदवेदेव हालांकि फोगनिनी को 6-2, 3-6, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे. मेदवेदेव को इस मुकाबले से उबरने में समय लगेगा और सवाल उठ रहे कि आखिर आयोजकों ने मेदवेदेव और शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविच जैसे खिलाड़ियों के सभी टेनिस मैच शाम को कराने के आग्रह को क्यों नहीं माना.

सुबह बारिश के विलंब के बाद तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया लेकिन गर्मी के इंडेक्स के अनुसार 37 डिग्री सेल्सियस जितनी गर्मी महसूस हो रही थी. मेदवेदेव और फोगनिनी को दूसरे और तीसरे सेट के बीच में 10 मिनट के लिए कोर्ट छोड़ने की इजाजत दी गई थी. बेहद तेज गर्मी का नियम लागू करके ऐसा किया गया. मेदवेदेव पदक दौर में जगह बनाने के लिए स्पेन के छठे वरीय पाब्लो करेनो बुस्ता से भिड़ंगे जिन्होंने जर्मनी के डोमीनिक कोएफर को 7-6, 6-3 से हराया. यह भी पढ़ें : Karnataka New CM: बसवराज बोम्मई बने कर्नाटक के नए सीएम, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

महिला एकल में चौथी वरीय युक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने इटली के कैमिला जॉर्जी को 6-4, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. शीर्ष वरीय एश बार्टी, दूसरी वरीय नाओमी ओसाका और तीसरे नंबर की एरिना सबालेंका के हारने के बाद स्वितोलिना टूर्नामेंट में शीर्ष रैंकिंग वाली खिलाड़ी बची हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड