राजगढ़ (मध्यप्रदेश), 26 अगस्त जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमले में शहीद हुए सेना के जवान मनीष विश्वकर्मा (22) के पिता सिद्धनाथ विश्वकर्मा ने बुधवार को कहा कि उन्हें गर्व है कि उनका एक पुत्र भारत माता की सेवा करते हुए शहीद हो गया।
सिद्धनाथ ने कहा, ‘‘मेरे दो पुत्र हैं। दोनों सेना में हैं। मुझे गर्व है कि मेरा एक पुत्र भारत माता की सेवा करते हुए शहीद हो गया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘एक सप्ताह पहले ही मनीष से बात हुई थी। उसने कहा था कि पापा मैं अब घर दशहरा बाद ही आ पाऊँगा। आप एक काम करना, आरती (शहीद सैनिक मनीष की पत्नी) को मायके से ले आना।’’
सिद्धनाथ ने बताया कि मनीष का विवाह 19 मई 2019 को आरती से हुआ था।
इसी बीच, आरती के पिता मांगीलाल ने बताया कि जम्मू कश्मीर में नेटवर्क की समस्या होने के बाद भी कभी–कभी दामाद उनसे बात करते रहते थे। वह 6 माह पहले खुजनेर आए थे।
उन्होंने कहा कि मनीष के भाई भी सेना में है।
सं रावत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY