Gujarat: आसाराम के आश्रम से हैदराबाद का व्यक्ति लापता, थाने में शिकायत दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अहमदाबाद शहर के मोटेरा इलाके में, जेल में बंद आसाराम के आश्रम में एक शिविर में शामिल होने के बाद हैदराबाद का एक 27 वर्षीय व्यक्ति लापता हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आसाराम (Photo Credits-Facebook)

अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) शहर के मोटेरा इलाके में, जेल में बंद आसाराम (Asaram) के आश्रम में एक शिविर में शामिल होने के बाद हैदराबाद का एक 27 वर्षीय व्यक्ति लापता हो गया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. निरीक्षक आर एस ठाकर ने बताया कि इस संबंध में चांदखेड़ा थाने में आज व्यक्ति के लापता होने की शिकायत दर्ज की गई. विजय यादव ने आखिरी बार 9 नवंबर को अपने माता-पिता से बात की थी, जिसके बाद वह लापता हो गया. उसका फोन बंद हो गया था.

विजय के भाई संजय यादव ने यह जानकारी दी, जो अन्य रिश्तेदारों के साथ हैदराबाद से अहमदाबाद आया है. ठाकर ने कहा कि आश्रम के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया है कि विजय ने मंगलवार को एक ईमेल भेजा था जिसमें कहा गया था कि वह ठीक है और कुछ दिनों के बाद वापस आ जाएगा. ईमेल विजय की आईडी से आश्रम की ईमेल आईडी पर भेजा गया था.

अधिकारी ने कहा, ''ईमेल में, विजय ने कथित तौर पर कहा था कि वह स्वेच्छा से एक जगह गया है और जल्द ही वापस आ जाएगा. हम उस कंप्यूटर के आईपी पते का उपयोग करके सटीक स्थान का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं जिससे मेल भेजा गया था. हमने उसके फोन नंबर का कॉल रिकॉर्ड भी मांगा है. '' उन्होंने कहा कि विजय तीन से 11 नवंबर के बीच हुए एक शिविर में शामिल होने के लिये नौ अन्य लोगों के साथ हैदराबाद से आश्रम आया था. यह भी पढ़ें: शराब के नशे में धुत दंपत्ति ने की राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश, पकड़े गए

अधिकारी ने कहा कि जब उसके दोस्त शिविर के बाद अपने घर लौट आए, तो विजय यह कहकर रुक गया कि वह आंतरिक शांति प्राप्त करने के लिए किसी अनुष्ठान में भाग लेना चाहता है, और उसने अपना ट्रेन टिकट रद्द कर दिया. ठाकर ने कहा कि मंगलवार को जब विजय के परिजन उसके बारे में पूछताछ करने आश्रम पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि वह आश्रम में नहीं है. जब पुलिस प्रारंभिक जांच के लिए आश्रम गई, तो उन्हें विजय के परिसर में प्रवेश का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला.

संजय यादव के मुताबिक, उनके भाई ने आखिरी बार 9 नवंबर को अपनी मां से बात की थी और एक दिन बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया. उन्होंने कहा कि परिवार इस बात को लेकर नाखुश था कि विजय ने हाल के दिनों में हैदराबाद में आसाराम के आश्रम जाना शुरू कर दिया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Streaming In India: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\