एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दहेज हत्या में पति को उम्रकैद की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की एक अदालत ने दहेज हत्या के छह साल पुराने मामले में सोमवार को दोषी पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है और उस पर 34 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

देश की खबरें | दहेज हत्या में पति को उम्रकैद की सजा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बांदा (उप्र), 24 नवंबर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की एक अदालत ने दहेज हत्या के छह साल पुराने मामले में सोमवार को दोषी पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है और उस पर 34 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

जिले के सहायक लोक अभियोजक (एडीजीसी) देवदत्त मिश्रा ने मंगलवार को बताया, "अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दोषी पाते हुए तिंदवारी कस्बे के अवधेश गुप्ता को उम्रकैद की सजा सुनाई है और उस पर 34 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: Shiv Sena MLA प्रताप सरनाईक के घर-दफ्तर पर ED की छापेमारी.

अदालत ने गुप्‍ता को 20 मई 2014 को दहेज की खातिर पत्नी पूजा गुप्ता (25) की हत्या कर शव फांसी पर लटकाए जाने का दोषी पाया है। "

उन्होंने बताया, "अदालत ने अवधेश को धारा-304बी में उम्रकैद एवं 30 हजार रुपये जुर्माना, धारा-498ए में दो साल, दो हजार रुपये और दहेज अधिनियम में एक साल कैद एवं दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।"

यह भी पढ़े | ओडिशा में हड़ताल करने पर सरकारी कर्मचारियों को जेल भेजने के प्रावधान वाले विधेयक पारित.

मिश्रा ने बताया कि "घटना की प्राथमिकी मृतका पूजा गुप्ता के पिता बांदा शहर के गायत्री नगर निवासी हर प्रसाद गुप्ता ने 21 मई 2014 को तिंदवारी थाने में दर्ज करवाई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि नवंबर 2010 में अवधेश के साथ बेटी के विवाह के बाद से ही दामाद ने दो लाख रुपये नकद, फ्रिज, टीवी एवं चार पहिया वाहन की मांग करने लगा और न देने पर 20 मई 2014 को बेटी की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया था, ताकि आत्महत्या का रूप दिया जा सके।"

एडीजीसी ने बताया कि "इसी मामले में नामजद मृतका की सास और ससुर शिवनारायण को साक्ष्य के अभाव में अदालत ने दोष मुक्त कर दिया है। दोषी गिरफ्तारी के बाद से जेल में है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2020 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).