एजेंसी न्यूज

UP Shocker: बरेली में पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या; जानें वजह

बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को जंगल में चारा लेने गए पति ने गन्ने के खेत में कथित रूप से गला रेतकर पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी भी मौत हो गई

UP Shocker: बरेली में पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या; जानें वजह
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

UP Shocker:  बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को जंगल में चारा लेने गए पति ने गन्ने के खेत में कथित रूप से गला रेतकर पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी भी मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. बरेली के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ईश्वर पुर निवासी सोहनलाल (30) ने शनिवार दोपहर बाद गांव के बाहर गन्ने के खेत में अपनी पत्नी कौशल्या देवी (30) की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और फिर खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई.

अधिकारी के अनुसार, मृतक के घर वालों ने बताया कि कौशल्या देवी और सोहनलाल चार बच्चों के माता-पिता थे लेकिन दोनों के बीच अक्सर किसी ना किसी बात पर विवाद होता रहता था.

अग्रवाल ने परिजनों के हवाले से बताया कि शुक्रवार को दिन में भी सोहन लाल का पत्नी कौशल्या देवी से किसी बात पर विवाद हो गया था जिससे सोहनलाल मानसिक रूप से परेशान था और आज दोपहर वह चारा लेने के लिए पत्नी कौशल्या देवी को भी अपने साथ जंगल में ले गया था, जहां चारा काटते समय पति-पत्नी में कोई विवाद हो गया. यह भी पढ़े: रल में शख्स ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी की

उन्होंने बताया कि खेत में ही उसने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और पत्नी की मौत क़े बाद परेशान सोहनलाल ने खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया उसने भी मौके पर दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2022 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).