एजेंसी न्यूज

अमेरिका में पहुंचा 'लॉरा' तूफान, 4 लोगों की मौत के साथ संपत्ति को पहुंचा भारी नुकसान

तूफान लॉरा ने अमेरिका पहुंचते ही तबाही मचानी शुरू कर दी है. तूफान बृहस्पतिवार को लुइसियाना के कैमेरोन पहुंचा, जिसके साथ ही वहां तेज हवाएं चलने लगी और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा.

अमेरिका में पहुंचा 'लॉरा' तूफान, 4 लोगों की मौत के साथ संपत्ति को पहुंचा भारी नुकसान
आंधी-तूफान (Photo Credits: Twitter)

ह्यूस्टन (अमेरिका) 28 अगस्त:  तूफान लॉरा ने अमेरिका (America) पहुंचते ही तबाही मचानी शुरू कर दी है. तूफान बृहस्पतिवार को लुइसियाना के कैमेरोन पहुंचा, जिसके साथ ही वहां तेज हवाएं चलने लगी और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा. तूफान 'लॉरा' अभी चौथी श्रेणी में है, और 150 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ वह बृहस्पतिवार तड़के खाड़ी तट पर पहुंचा और फिर लुइसियाना की ओर बढ़ा.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) तूफान से मची तबाही का मुआयना करने इस सप्ताहांत खाड़ी तट जा सकते हैं. संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (फेमा) मुख्यालय में ट्रम्प ने कहा था कि अभियान दल ‘रिपब्लिकन नेशनल कंवेन्शन’ में उनके भाषण को स्थगित करने पर विचार कर रहा है ताकि वह टेक्सास, लुइसियाना और संभवतः अर्कांसस में मची तबाही का जायजा लेने जा सकें.

यह भी पढ़ें: अमेरिका: यूटा के गवर्नर गैरी हरबर्ट ने भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह के साथ की बैठक, भारत के बीच बढ़ते संबंधों पर की चर्चा

लेकिन ऐसा हुआ नहीं और आरएनसी तय समय पर ही आयोजित किया गया. लुइसियाना के गवर्नर जॉन बेल एडवर्ड ने बृहस्पतिवार को बताया कि तूफान संबंधी घटनाओं में कम से कम चार लोग मारे गए हैं. सभी लोगों की जान उनके घरों पर पेड़ों के गिरने से गई है.

लुइसियाना और टेक्सास में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. शाम 4 बजे (सीएसटी) तक लाखों लोग बिना बिजली के रहे. तूफान के कारण शहर में काफी तबाही मची, कई जगह बिलबोर्ड, लकड़ी के फ्रेम गिर गए. इमारतों में भी दरारें आ गई और पेड़ गिरने की भी गई घटनाएं हुई. अधिकारियों ने बताया कि वेस्टलेक में एक रासायनिक संयंत्र में बृहस्पतिवार सुबह आग भी लग गई थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).